मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सौरिख ब्लॉक के अंतर्गत किरन मैरिज होम खढनी मे किया गया। जिसमें हसेरन ब्लाक से 45 लोगों ने दांपत्य जीवन की शुरुआत की। वही सौरिख ब्लॉक से 75 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थाम कर सात फेरे लेकर जीवन पर्यंन्त साथ रहने के कसमे वादे खाते हुए हर सुख और दुख में साथ देने का वादा किया कोई बार पहले पहुंचा तो कोई वधू वर का इंतजार करने में लगी रही फिर आया वह समय जब शादी विवाह समारोह संपन्न हुआ। सरकार द्वारा चलाई जा रही विवाह योजना के अंतर्गत 118 जोड़ों की शादी होनी थी जिसमें दो जोड़ न पहुंचने से दो मंडप खाली पड़े रहे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 116 लोगों ने दांपत्य जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक कैलाश राजपूत , ब्लॉक प्रमुख हसेरन सीमा शाक्य , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य गोविंद राजपूत विनोद पटेल समाज कल्याण अधिकारी लालसिंह सचिव हसेरन वही भीड़ को काबू में रखने के लिए खड़नी चौकी इंचार्ज आलोक कुमार सौरिख थाना अध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ विवाह संपन्न होने तक देख-रेख करते नजर आए इस मौके पर और कई भाजपा नेता मौके पर उपस्थित रहे
