हसेरन क्षेत्र के एराहो निवासी मुन्नी देवी अपने पुत्र के साथ स्कूटी पर बैठकर अपनी रिश्तेदारी परसू पुरवा से अपने घर वापस जा रही थी रास्ते में हुसैन नगर गौशाला के सामने अज्ञात वाहन से टक्कर लग जाने के कारण मुन्नी देवी को गंभीर चोट लगी राहगीरों द्वारा परिजनों को सूचना दी गई परिजन मौके पर पहुंचे तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसेरन ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया मुन्नी देवी के पति राम प्रकाश चतुर्वेदी की कुछ वर्षों पूर्व मृत्यु हो चुकी थी मुन्नी देवी के चार पुत्री तथा एक पुत्र है तीन पुत्री की शादी हो चुकी थी एक पुत्री अभी नाबालिक है तथा लड़के की भी शादी नहीं हुई है मां की मृत्यु हो जाने के कारण पुत्र अभी सदमे में है कुछ भी नहीं बता पा रहा है चौकी इंचार्ज विनीत वर्मा मौके पर पहुंचे सव का पंचनामा भर देर रात पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
