रिपोर्टर दुर्ग सिह यादव
22 जनवरी 2024 को लोगों का इंतजार खत्म हो जाएगा जब उनके प्रभु श्री राम अयोध्या में विराजेंगे। भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के साथ ही 500 वर्षों के लंबे इंतजार को विराम मिल जाएगा। पूरे देश में दौड़ रही राम नाम की लहर की तरह सागर शहर भी रामधुन में डूबा नजर आ रहा है। यहां भी लोग रामलला के स्वागत में जय श्री राम के जयकारे लगाते दिख रहे हैं। आज सागर में हुई आभार सभा के दौरान भी जन समुदाय ने जय श्री राम के जयकारे लगाए और वे राम की धुन में मंत्र मुग्ध नज़र आए।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP