• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश सागर

बुंदेलखंड को औद्योगिक हब बनाने के लिए संयुक्त प्रयास हो विधायकों से समन्वय कर जिला योजना तैयार करें कलेक्टर शराब की अवैध बिक्री, जुआं-सट्टा पर सख्ती से कार्रवाई करें पुलिस – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

by Manish Gautam Chiefeditor
January 20, 2024
in सागर
0
बुंदेलखंड को औद्योगिक हब बनाने के लिए संयुक्त प्रयास हो  विधायकों से समन्वय कर जिला योजना तैयार करें कलेक्टर  शराब की अवैध बिक्री, जुआं-सट्टा पर सख्ती से कार्रवाई करें पुलिस – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर दुर्ग सिंह यादव

सागर संभागीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के निर्देश

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने सागर संभागीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिये कि बुंदेलखंड को औद्योगिक हब बनाने के लिए जनप्रतिनिधि और अधिकारी संयुक्त रूप से प्रयास करें, जिससे संभाग के जिलों में रोजगार के अवसर प्राप्त हो। पुलिस अपने-अपने जिलों में अवैध शराब की बिक्री, जुआं-सट्टा पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सागर संभाग की कानून एवं व्यवस्था तथा विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी कलेक्टर जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर अपने-अपने जिले के विकास की कार्य योजना तैयार करें। विकास कार्य तेज गति से कराएं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड को उद्योगों का हब बनाने के लिए योजना भी तैयार करें, जिससे उद्योग के साथ रोजगार के अवसर पैदा होंगे और युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सागर में आगामी जून माह से राज्य स्तर का विश्वविद्यालय प्रारंभ होगा, जिसमें सभी नजदीकी कॉलेज संबंध्द होंगे। कॉलेज अपने-अपने स्तर पर रोजगार मूलक विषय प्रारंभ करेगें, जिससे शिक्षा के साथ रोजगार के अवसर भी मिल सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में जनहित में जो भी कार्य आवश्यक है, उनको प्राथमिकता के साथ पूरा करें और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में लगातार प्रयास करें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगातार जारी रहेगा। केवल शासन की गाइड लाइन के आधार पर अनुमति प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि बैंड बाजा वालों को प्रोत्साहन देने के लिए उनकी प्रतियोगिताएं करायें। डीजे वालों के लिए केवल दो बाक्स आधारित साउंड की अनुमति प्रदान की जावे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मांस, मछली, अंडा का विक्रय कवर्ड परिसर में ही किया जावे। इसके लिए सभी का पंजीयन आवश्यक हो। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में मांस, मछली, अंडा का खुले में विक्रय न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समीक्षा बैठक में ही सभी कलेक्टर एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने जिले के विधायकों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को सम्मान दे तथा शिष्टाचार का निर्वहन करें । साथ ही उनके द्वारा बताए गए कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें।

डा. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मेरी प्राथमिकता भारत विकसित संकल्प यात्रा है। भारत विकसित संकल्प यात्रा को अधिकारी गंभीरता से लें। कलेक्टर्स इस ओर ध्यान दें, इस कार्य में लापरवाही को मैं अच्छा नहीं मानता हूं । मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों की कठिनाइयांं के निराकरण के लिए सभी संभागों में दो-दो वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया है। विधायकों की जो भी कठिनाई होगी, उसके निराकरण में वरिष्ठ अधिकारी सहयोग करेंगे। इसलिए आपसी तालमेल से समस्याओं का हल किया जाए। उन्होंने बताया कि केन बेतवा लिंक परियोजना का जल्द भूमि पूजन से शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि कलेक्टर विधायकों के साथ में जिलों में बैठक कर उनसे प्रस्ताव लेकर चर्चा करें। किन-किन जिलों में विधायकों की बैठक हो चुकी है, इस बात का पता कर उसके निर्णयों को प्रस्ताव के रूप में प्रस्तुत करें। जनता की मांगों के अनुरूप प्रस्ताव तैयार करना होगा।

बैठक में केन्द्रीय सामाजिक न्याय, अधिकारिता मंत्री डा. वीरेन्द्र कुमार, खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, राज्य मंत्रीगण सर्वश्री दिलीप अहिरवार, लखन पटेल, धमेन्द्र सिंह लोधी, सांसदद्वय श्री वीडी शर्मा, श्री राजबहादुर सिंह, सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन, नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, बंडा विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह लंबरदार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री व विधायक श्री जयंत मलैया, पूर्व मंत्री व विधायक श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक, श्रीमती ललिता यादव सहित संभाग के सभी जिलों के विधायकों ने भी अपने-अपने सुझाव मुख्यमंत्री को दिए। सभी ने अपने अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कार्य योजना तैयार करने हेतु मुख्यमंत्री को आश्वत किया।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री एस.एन मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजीव शमी, संभागायुक्त डा. वीरेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रमोद वर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री सुनील कुमार जैन, पुलिस उप महानिरीक्षक छतरपुर श्री ललित कुमार, कलेक्टर सागर श्री दीपक आर्य, कलेक्टर छतरपुर श्री संदीप जीआर, कलेक्टर पन्ना श्री हरविंदर सिंह, कलेक्टर दमोह श्री मंयक अग्रवाल, कलेक्टर टीकमगढ श्री अवधेश शर्मा, कलेक्टर निवाड़ी श्री अरूण विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अमित सांधी, पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री श्रीकृष्ण टोढ़ा, पुलिस अधीक्षक दमोह श्री सुनील तिवारी, पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री रोहित काशवानी, पुलिस अधीक्षक निवाड़ी श्री अंकित जायसवाल आदि उपस्थ्ति थे।

CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
आइये आपको बताते हैं आखिर भारत की सबसे महंगी शादी कहां हुई और किसने इस पर पानी की तरह पैसा बहाया.

आइये आपको बताते हैं आखिर भारत की सबसे महंगी शादी कहां हुई और किसने इस पर पानी की तरह पैसा बहाया.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d