रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग की क्रिकेट प्रतियोगिता में एन ई एस शिक्षा महाविद्यालय नर्मदापुरम के छात्र अनुराग मालवीय का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एवं अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता जो कि रायसेन में खेली गई उसमे अच्छे प्रदर्शन पर हुआ है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के संचालक अरुण शर्मा, प्राचार्य डॉक्टर ज्योत्सना खरे, क्रीड़ा प्रभारी रविशंकर मिश्रा, प्रवीण मीना एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं स्टाफ ने अनुराग मालवीय को बधाई दी एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


