• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

राजस्व महाअभियान का प्रभावी क्रियान्वयन करें,एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार लंबित राजस्व प्रकरणों का शत प्रतिशत निराकरण कराएं : कलेक्टर सोनिया मीना

by Manish Gautam Chiefeditor
January 13, 2024
in नर्मदापुरम
0
राजस्व महाअभियान का प्रभावी क्रियान्वयन करें,एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार लंबित राजस्व प्रकरणों का शत प्रतिशत निराकरण कराएं : कलेक्टर सोनिया मीना
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

15 जनवरी से 29 फरवरी तक चलाया जाएगा राजस्व महाअभियान ।

नर्मदापुरम। जिले के राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों जिनमें नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरुस्ती इत्यादि का समय सीमा में निराकरण, नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज कराना, नक्श पर तरनीम पीएम किसान का सैचुरेशन एवं समग्र का आधार से ई-केवाईसी और खसरे की समग्र, आधार से लिंकिंग सहित आमजन की राजस्व से संबंधित अन्य समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए राजस्व महाअभियान का आयोजन 15 जनवरी से 29 फरवरी 2024 तक क्रियान्वित किया जाना है। कलेक्टर सोनिया मीना ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में राजस्व महा अभियान की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को अभियान का गंभीरतापूर्वक क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन व अन्य कारणों से लंबित प्रकरणों का इस दौरान शत प्रतिशत निराकरण किया जाएं। अभियान का गंभीरतापूर्वक क्रियान्वयन किया जाएं। बैठक में अपर कलेक्टर देवेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। एसडीएम तहसीलदार व अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल रहें।

बैठक में कलेक्टर सुश्री मीना ने सीमांकन, नामांतरण, बटवारा के प्रकरणों की तहसीलवार प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कम प्रगति वाले तहसीलदारों को तत्परता से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी अपने मूल कार्यों को अच्छे से करें। ताकि राजस्व विभाग की सेवाएं प्रभावित न हों, उनका लाभ समय पर लोगों को प्राप्त हो सके। सभी एसडीएम भी अपने कोर्ट में लंबित प्रकरणों का समय पर निराकरण कराएं। उन्होंने स्वामित्व योजना की भी विस्तृत समीक्षा कर बेहतर कार्ययोजना बनाकर ग्राउंड ट्रूथिंग कर नक्शा जमा कराने की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश सभी एसडीएम और तहसीलदारों को दिए। उन्होंने धारणाधिकार योजना के संबंध में प्रकरणों की विसंगतियां दूर कर निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर सुश्री मीना ने निर्देश दिए की राजस्व अभियान के अन्तर्गत राजस्व रिकार्ड का वाचन- पटवारी द्वारा अच्छे से किया जाएं। एसडीएम, तहसीलदार भी अपने क्षेत्र में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में खसरा बी-1 का ग्राम में वाचन कराएं। अभियान में समग्र ई-केवाइसी तथा खसरे की समग्र,आधार से लिंकिंग, इस पर प्रकरण दर्ज कर आरसीएमएस में समय सीमा में निराकरण कराएं।अभियान अवधि में 06 माह से अधिक के दर्ज लबिंत प्रकरणों एवं का शत-प्रतिशत निराकरण किया जाएं। अभियान अवधि में प्राप्त अविवादित प्रकरणों एक माह में शत-प्रतिशत निराकरण करें। उत्तराधिकार नामांतरण का प्रमाण पत्र 29 फरवरी तक प्रदाय कराएं।सीमांकन, नक्शा तरमीम- खसरे पर बटांकन होना परंतु नक्शे पर नहीं होना, खसरा नंबर का एक से अधिक बार होना, खसरे मे बटांकन होना एवं नक्शे में नहीं होना, शामिल खसरे को भिन्न किया जाना आदि प्रकरणों का निराकरण कराएं।कलेक्टर सुश्री मीना ने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान राजस्व अभिलेख में सुधार की कार्यवाही की जाए। पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत आधार ई-केवायसी कराने और खसरे तथा आधार के लिकिंग की कार्यवाही पूर्ण कर किसानों को प्रदाय किया जाए। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार द्वारा ग्रामों का क्लस्टर बना कर 15 जनवरी से 29 फरवरी तक भ्रमण कर अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार करें। अभियान में आरसीएमएस पर दर्ज प्रकरणों नायब तहसीलदार का शत प्रतिशत निराकरण किया जाए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
श्रीराम जन्म भूमि मंदिर दर्शन अभियान को लेकर विधानसभा बैठक हुई संपन्न।

श्रीराम जन्म भूमि मंदिर दर्शन अभियान को लेकर विधानसभा बैठक हुई संपन्न।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d