सिलौंडी प्रवास के दौरान उप तहसील भवन हुए पौधरोपण की तारीफ की साथ ही नेगाई के बाहर 20 एकड़ की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करके वहाँ पर पौधा रोपण एक नर्सरी तैयार करने निर्देशित किया है । पौधरोपण का जिम्मा सिलौंडी सचिव कुंज बिहारी चनपुनिया को दिया है । कुंज बिहारी जी के नेतृत्व में एक सुंदर नर्सरी हल्का में बनी है । उनकी कार्यकुशलता एवँ लग्न को देखते हुए नेगाई में एक बहुत अच्छी नर्सरी बनाने की जिम्मेदारी दी है। 15 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यक्रम में उनको सम्मानित भी किया जा चुका है ।कलेक्टर जी ने एस डी एम एवँ नायब तहसीलदार को नेगाई में 20 एकड़ भूमि पर तुरंत अतिक्रमण अलग निर्देशित किया है ।


