कटनी। नगर पालिक निगम में 09 जनवरी को दोपहर 12 बजे से आयुक्त कक्ष में निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा विभागीय अधिकारियों की आवश्यक बैठक आयोजित की। बैठक में आयुक्त ने वीडियो कॉफेसिंग 10 जनवरी को मुख्यमंत्री के लाडली बहना कार्यक्रम पर दिशा निर्देश दिये तथा सभी एजेंडे पर चर्चा की सीएम हेल्पलाईन के लंबित प्रकरणों का निराकरण करने एवं 10 जनवरी को महिला सशक्तिकरण हेतु मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के संबंध में एवं युवा दिवस एवं मकर संक्रांति के अवसर पर गतिविधियां आयोजित करने के संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया। निगमायुक्त द्वारा सभी अधिकारियों को समयसीमा में जानकारी तैयार करने सी.एम. हेल्पलाइनों की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने एवं 10 जनवरी को महिला सशक्तिकरण हेतु मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाऐं समयसीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
इसी प्रकार 09 जनवरी को निगमायुक्त द्वारा वित्तीय वर्ष 2023 24 के पुनरीक्षित बजट एवं वित्तीय वर्ष 2024 25 के प्रस्तावित बजट तैयार करने के संबंध में बैठक आयोजित कर चर्चा की गई।
बैठक में उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा राहुल जाखड़ राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक सहायक यंत्री आदेश जैन सुनील सिंह अनिल जायसवाल एवं सभी अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रहीं।


