रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। 11 के वी लाइन एवं उपकेन्द्र का रखरखाव कार्य 09 जनवरी 2024 को सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जाना है जिसके कारण विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बाधित रहेगी।
प्रबंधक (शहर) जोन 1 म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.लि नर्मदापुरम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि मेंटेनेंस के दौरान ग्वालटोली फीडर अंतर्गत सिंधी कालोनी, किरन होटल, नुक्कड़ चौक, काली मंदिर, लश्कर चौक, नर्मदा कालोनी, आदमगढ़, बंगाली कालोनी एंव अन्य संबंधित क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बाधित रहेगी।


