हरदा।शहर में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर पटाखे की आवाज निकालने वाले बुलेटो पर लगाम लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय संजीव कुमार कंचन के निर्देशन में थाना यातायात पुलिस द्वारा विशेष मुहिम चलाई गई, जिसके तहत यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों पर वाहन चेकिंग लगाकर बुलेटो को थाना यातायात लाया गया जहां से मैकेनिक द्वारा बुलेटो के साइलेंसर का परीक्षण कराया गया तथा जिन बुलेट के साइलेंसर मॉडिफाई पाए गए उन बुलेट के साइलेंसर मौके पर बदलवाकर मानक साइलेंसर लगवाए एवं चालानी कार्यवाही की गई ।इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा 10 बुलेंटो के साइलेंसर चेक कराये गये । जिनके साइलेंसर मॉडिफाई पाये गये जिन पर चालानी कार्यवाही कर 10000/-रूपये समन शुल्क वसूल किया गया । इसी प्रकार पीटीआरआई. पुलिस मुख्यालय के आदेश के पालन में दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट एवं चार पहिया वाहन बिना सीट बेल्ट लगाकर चलाने वाले चालकों के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत थाना यातायात द्वारा 110 चालान कर 42000 रू. समन शुल्क वसूल किया गया ।
हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट


