कटनी। मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय एवं संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल के निर्देशानुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आज 22 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिरहनी में प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक प्रथम पाली का शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी निगम आयुक्त श्री विनोद कुमार शुक्ल सुनील उपाध्याय पार्षद सुखदेव चैाधरी खुशबू अनुरूद्ध सोनी बीना बैनर्जी सीमा श्रीवास्तव सुभाष शिब्बू साहू रणवीर कर्ण मनीष दुबे उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक सहायक यंत्री आदेश जैन अनिल जायसवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुये दीप प्रज्जवलित किया तथा ए रविन्द्र राव उच्चतर माध्यमिक शाला की छा़त्राओं द्वारा गणेश सरस्वती वंदना एवं गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। भोपाल से पधारे कलाकारों ने कठपुतली नृत्य के माध्यम से समाज में योजनाओं का संदेश दिया। शिविर में आयुक्त श्री विनोद कुमार शुक्ल ने अधिकारी कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलायी। इस मौके पर शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक तिलक काॅलेज के पास शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक शशिकांत तिवारी प्रभा गुप्ता सुमित्रा रावत सुनील उपाध्याय पार्षद खुशबू अनिरूद्ध सोनी पूर्व पार्षद विजय डब्बू रजक अनिरूद्ध सोनी सीमा श्रीवास्तव तिलक काॅलेज के प्राचार्य सुधीर खरे समाजसेवी राजू शर्मा प्रोफेसर माधुरी गर्ग लक्ष्मी नायक की गरिमामयी उपस्थिति रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत तिलक काॅलेज की छा़त्राओं द्वारा नृत्य एवं स्वच्छता पर आधरित नुक्कड नाटक की प्रस्तुति दी गयी।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के भाजपा जिला संयोजक सुनील उपाध्याय ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीबों के हित में विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया हैं इन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा हैं या नहीं इसके लिये शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं। निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक ने कहा कि जनहित के लिये भाजपा सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन किया जा रहा हैं जिसमें नल जल योजना पीएम आवास स्वनिधि योजना पेंशन विवाह योजना संबल कार्ड श्रमिक कार्ड सहित कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं पात्र हितग्राहियों को इन विभिन्न योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा हैं।जो पात्र हितग्राही योजनाओं से वंचित हैं उनके लिये शिविर के माध्यम से लाभ पहुंचाया जायेगा। शिविर में उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक सहायक यंत्री आदेश जैन अनिल जायसवाल सुनील सिंह स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी एवं नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों के साथ वार्ड के नागरिकगणों की उपस्थिति रहीं।
प्राथमिक शाला खिरहनी एवं तिलक काॅलेज के पास विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में निगम द्वारा शासन की योजनाओं से संबंधित अलग अलग कांउटरों की व्यवस्था की गयी थी जिसमें पात्र हितग्राहियों ने अपने आवेदन दिये। समग्र आईडी में दोनों शिविरों में 34 हितग्राहियों ने अपने आवेदन दिये। पेंशन में एक भी आवेदन नहीं प्राप्त हुआ वहीं विवाह पंजीयन में कोई आवेदन नहीं आये नल कनेक्शन के लिये 1 आवेदन प्राप्त हुये। श्रमिक कार्ड में 3 आवेदन प्राप्त हुये इसी प्रकार संबल योजना में आवेदन प्राप्त नहीं हुये स्वनिधि के 14 आवेदन प्राप्त हुये कर निर्धारण के काउंटर में एक भी आवेदन नहीं पहुंचा। शौचालय से संबंधित 3 आवेदन दिये गये आधार पंजीयन से संबंधित 8 आवेदन प्राप्त हुये।
23 दिसम्बर को साधूराम स्कूल एवं सीएलपी स्कूल के सामने शिविर का आयोजन
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 23 दिसम्बर को साधूराम स्कूल के पास पहली पारी में प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया हैं इसके अलावा सीएलपी स्कूल सामने दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक शिविर का आयोजन किया जायेगा। निगम महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक निगमायुक्त श्री विनोद कुमार शुक्ल ने नगर की जनता से अपील की हैं कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान निगम द्वारा लगाये जा रहे शिविर में शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभांन्वित होने के लिये उपस्थित हो।


