कटनी। निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना फेस-2 का किया औचक निरीक्षण किया गया जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना फेस-2 बिलहरी मोड़ झिंझरी में आवास निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ किया गया है। कार्य की प्रगति बढ़ाने के निर्देश स्थल पर संविदाकार को दिये गये साथ ही पहुंच मार्ग एवं आंतरिक मार्गो का निर्माण एवं अधोसंरचना के कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। योजना के तहत निर्माणाधीन 08 दुकानों का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के भी निर्देश मौके पर दिये गये। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री पीके शर्मा, अनिल जायसवाल, व्हीआरपी एसोशिएसन के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहीं।


