रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। फ्रेन्डस क्लब नर्मदापुरम की रविवार को मासिक बैठक का आयोजन सॉंवरियाधानी में किया गया।
मंहगाई और गरीबी को देखते हुये सभी मेंबर ने एक मुख्य विषय पर चर्चा की कि शादी का समय है,शादियों में बहुत आइटम बनता है। शादी में आने वाले थोड़ा थोड़ा चखकर सब डस्टवीन में फेंक देते है। इससे खाने की बर्बादी होती है, इसलिए आज हम सब मिलकर यह शपथ लें कि हम खुद खाना कभी बर्बाद नही करेगें और ना किसी को करने देगें। खाना ना बर्बाद करने की आम नागरिक से अपील करेगें और परिवार में यह पंरमपरा शुरू करेगें। बैठक में अरुणा गंगराडे , नीरजा फौजदार, बबीता विजयवर्गीय अमरज्योति भदोरिया , अनीता रघुवंशी, मंजूला राजपूत ,ज्योति कुशवाहा, अर्चना सिघंई,मीता विजयवर्गीय , निरूपमा अग्रवाल, राजेश पाल , ब्रजेश पाल , रूपाली अग्रवाल , पूर्वी गुप्ता , शैल राजपूत आदि उपस्थित थी अंत में नीरजा फौजदार ने सभी का आभार व्यक्त किया।


