• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, March 15, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश इटारसी

प्रधानमंत्री आवास के अंतर्गत ईडब्ल्यूएस आवासों का हुआ आवंटन,16 परिवारों को मिला उनका अपना आशियाना……

by Manish Gautam Chiefeditor
December 17, 2023
in इटारसी
0
प्रधानमंत्री आवास के अंतर्गत ईडब्ल्यूएस आवासों का हुआ आवंटन,16 परिवारों को मिला उनका अपना आशियाना……
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

इटारसी। आज नगर के 16 परिवारों को उनका अपना आशियाना मिल गया है। प्रधानमंत्री आवास के एएचपी घटक के अंतर्गत आज यहां पं.भवानी प्रसाद ऑडिटोरियम में ईडब्ल्यूएस आवासों का लॉटरी सिस्टम से आवंटन किया गया। लॉटरी में 155 हितग्राहियों को शामिल किया था, उनमें से वर्तमान में तैयार 16 आवास आवंटित किये हैं। जिनकी 25 हजार जमा थे उनको किया शामिल जिन हितग्राहियों ने 25 हजार की राशि जमा की थी ऐसे 155 हितग्राहियों को आज रविवार को लॉटरी प्रक्रिया में शामिल होने ऑडिटोरियम बुलाया था। इनकी उपस्थिति में पारदर्शिता के साथ 155 पर्चियों में से 16 लॉटरी निकाली और उनके नामों की घोषणा की गई। जिन लोगों के नाम से लॉटरी निकली हैं। इसके अलावा किसी भी तरह की दावा-आपत्ति के लिए 7 दिन का समय भी नगर पालिका प्रशासन ने दिया है।

इनको मिला आवास लॉटरी-

प्रक्रिया के तहत गोपाल सोनी, कैलाश मांझी, संदीप चौरसिया, जगदीश व्यास, जसवंत सिंह, प्रेमनारायण, शिवकुमार वाडिबा, अशरफ अली, संजीव सोनी, सुषमा पाल, संदीप चंद्रवंशी, अफसर खान, अर्जुन रैकवार, राकेश मालवीय, चंदन बाथरी और शुभम सोनी को आवास आवंटित हुए।

जल्द बनेंगे बाकी के आवास-

न्यास कॉलोनी में 84 मकानों का फांउडेशन बन गया है। इनका काम भी जल्द चालू किया जाएगा। इसके अलावा सब्जी मंडी में 96 प्रस्तावित आवासों के पुराने टेंडर को निरस्त कर दिया है। इसका नया टेंडर हो गया है, जो इटारसी के ठेकेदार को मिला है। नपा की योजना दो साल के अंदर इन आवासों को पूरा कराने की है ताकि शेष बचे लोगों को उनका आवंटन हो सके।
पंकज चौरे, नपाध्यक्ष इटारसी
का कहना है कि लॉटरी प्रक्रिया से 155 लोगों में 16 लोगों को वर्तमान में तैयार आवासों का आवंटन किया गया है। न्यास कॉलोनी के 84 आवासों के निर्माण का काम भी जल्द चालू करने वाले हैं। इसके साथ सब्जी मंडी में प्रस्तावित 96 मकानों का काम इटारसी के लोकल ठेकेदार को दिया है ताकि उन्हें भी हम जल्द से जल्द बनाकर हितग्राहियों को दे सकें। इसी प्रकार सीएमओ इटारसी ऋतु मेहरा का कहना हैं कि वास्तव में 16 आवासविहीन परिवारों के लिए ये एक बड़ी सौगात है। उनका खुद का घर होने का सपना आज पूरा हो गया है। अब हमारी प्राथमिकता बाकी के बचे 180 परिवारों का सपना पूरा करने की है। इसके लिए हम जल्द ही दोनों जगहों पर तेजी से काम शुरू कराएंगे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
हत्या के 12 घंटे में ही इटारसी पुलिस ने चार आरोपी को किया गिरफ्तार

हत्या के 12 घंटे में ही इटारसी पुलिस ने चार आरोपी को किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d