कलेक्टर श्री प्रसाद कजरवारा में आयोजित किसान चौपाल पहुंचे और किसानों से संवाद किया। चौपाल में कलेक्टर श्री प्रसाद का भव्य स्वागत हुआ और यहां पूर्व शिक्षक लल्ली बाजपेई ने कलेक्टर के सम्मान में शायरी के माध्यम से तारीफ करते हुए कहां की कटनी जिले में अब तक उन्होंने पहले ऐसा कलेक्टर नही देखा। ये कलेक्टर हमारे गांव कजरवारा में 30 सालों के बाद आने वाले पहले कलेक्टर हैं। कलेक्टर ने यहां खाद- बीज की उपलब्धता की जानकारी ली और यहां मौजूद छात्रों को पढ़ाई में खूब मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।