• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, March 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी बहोरीबंद

*कलेक्टर ने खिलाया ग्रमीणों को गुलाब जामुन*

by Manish Gautam Chiefeditor
December 14, 2023
in बहोरीबंद
0
*कलेक्टर ने खिलाया ग्रमीणों को गुलाब जामुन*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*स्लीमनाबाद- बहोरीबंद के 7 गांवों में पहुंचे कलेक्टर*

*छात्रों को पढ़ाई में मेहनत करने की दी सीख*

कटनी – कलेक्टर अवि प्रसाद ने आज गुरूवार को स्लीमनाबाद- बहोरीबंद क्षेत्र के 7 ग्रामों का भ्रमण कर स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के मद्देनजर छात्रों की तैयारियों और शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया और जल जीवन मिशन, किसान चौपाल, छात्रावास का निरीक्षण और निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा- निर्देश दिए। इस दौरान एस.डी.एम बहोरीबंद प्रदीप मिश्रा मौजूद रहे।

*छात्रावास का निरीक्षण*

कलेक्टर श्री प्रसाद ने स्लीमनाबाद स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मिशन -45 के तहत बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी हेतु किये जा प्रयासों से अवगत हुए और छात्राओं को कड़ी मेहनत करने प्रेरित किया। कलेक्टर श्री प्रसाद के प्रयासों से यहां शुरू हुए पुस्तकालय का अवलोकन किया और संवाद किया। इस दौरान छात्राओं ने कलेक्टर श्री प्रसाद को शिक्षाप्रद कहानी भी सुनाई।

*सर ….. आप कलेक्टर कैसे बने ?*

संवाद के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास स्लीमनाबाद की दसवीं कक्षा की छात्रा साक्षी यादव ने कलेक्टर श्री अवि प्रसाद से पूछा सर आप कलेक्टर कैस बने ? तब श्री प्रसाद ने बड़ी सहजता से साक्षी को पहले अभी 12वी की परीक्षा में ध्यान केंद्रित कर मेहनत करने की बात कही और फिर उन्होंने आगे की पढ़ाई के टिप्स दिए। छात्रा ने कहा कि मुझे आपसे हौसला मिला है में आगे खूब मन लगाकर पढाई करूंगी और कलेक्टर बनूंगी।

*लग रहीं रेमेडियल कक्षायें*

कलेक्टर ने कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। चर्चा के दौरान छात्राओं ने बताया कि छात्रावास प्रबंधन द्वारा उन्हें समुचित सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। छात्रावास में रेमेडियल कक्षायें लगाई जा रही हैं तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराई जा रही है। कलेक्टर ने छात्रावास के किचन, शयन कक्ष
का भी निरीक्षण किया तथा छात्रावास के व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने छाक्षाओं के साथ बैठकर दोपहर का भोजन भी किया। भोजन करने के बाद कलेक्टर ने अपनी थाली उठाकर खुद बर्तन धुलने की जगह पर अपनी थाली ले जाकर रखी।

*जताई नाराजगी*

कलेक्टर श्री प्रसाद ग्राम छपरा के हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे । यहां पर कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्रों से उनकी तैयारी के बारे में जानकारी ली। जिसमे कुछ प्रश्नों के जवाब में केवल एक ही छात्रा ने जवाब दिया और बाकी सभी छात्र -छात्रा ने कोई जवाब नहीं दिया। इसको लेकर कलेक्टर ने शिक्षक राजेश विश्वकर्मा को फटकार लगाई और कहा कि क्लास में एक बच्चे के पास होने से बात नहीं बनेगी , छात्रों पर और ध्यान दें और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

*और शशांक को कहा कटनी का हीरो*

कलेक्टर श्री प्रसाद ग्राम पंचायत खड़रा पहुंचकर उद्यानिकी फसल सेट नेट का निरीक्षण कर किसान से खेती की इस तकनीक की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यहां आईटी के स्टूडेंट शशांक पटेल को जैविक खेती शुरू करने के लिए खूब सराहना की और उन्हे कटनी जिले का सच्चा हीरो कहा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुआं के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और उप यंत्री को कार्य की गुणवत्ता एवं अच्छा कार्य करने की नसीहत देते हुए सरस्वती वेयरहाउस ई – उपार्जन केंद्र नीमखेड़ा कुआं के किसानों से संपर्क कर खरीदी केंद्र प्रभारी एवं ऑपरेटर के साथ ही समिति प्रबंधक के बेहतर कार्य की प्रशंसा की।

*कलेक्टर ने खिलाया गुलाब जामुन

कलेक्टर ने कुॅआ में मौजूद ग्रामीणों से संवाद किया। ग्रामीणों से चर्चा करते-करते वे यहां के प्रसिद्ध गुलाब जामुन की दुकान पहुंचकर खुद भी गुलाब जामुन की मिठास और जायके का आनंद लिया और स्थानीय लोंगो को भी गुलाब जामुन खिलाया और सभी लोगों का भुगतान स्वयं कलेक्टर श्री प्रसाद ने किया।

तत्पश्चात कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा नीमखेड़ा पहुंचकर धान खरीदी केंद्र का जायजा लिया तथा उपस्थित किसानों से केंद्र की समस्याएं पूछा तो किसानों ने किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने की बात कही।

 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बहोरीबंद के 7 गांवों में पहुंचे कलेक्टर*  *छात्रों को पढ़ाई में मेहनत करने की दी सीख*

बहोरीबंद के 7 गांवों में पहुंचे कलेक्टर* *छात्रों को पढ़ाई में मेहनत करने की दी सीख*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d