विद्यालय में चल रहे त्रिदिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आज समापन हुआ समापन समारोह में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश डीएवी जोन के क्षेत्रीय निदेशक श्री एस के सिन्हा एवं विशेष अतिथियों में विभिन्न डीएवी विद्यालयों के प्राचायों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
ज्ञात हो कि विगत 12 दिसंबर से हो रही इन क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में लगभग 1500 प्रतिभागियों ने भाग लिया था कुल 30 क्रीड़ाओ की प्रतियोगिताएं इस दौरान संपन्न हुई ।
अंतत आज परिणामों की घोषणा हुई एवं मुख्य अतिथि ने विजेताओं को मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान किए ।
कुछ मुख्य प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे शतरंज अंडर 17 गर्ल्स में जेपीवी डीएवी एवं अंडर-19 में डीएवी निगाही विजेता रहे ।
इसी प्रकार योगा में डीएवी पन्ना, बैडमिंटन में अंडर 14 डीएवी कैल्डरीज कटनी, अंडर-19 डीएवी बीना विजेता बने । बास्केटबॉल में डीएवी कैमोर तथा बीना ने बाजी मारी, क्रिकेट में अंडर-19 बॉयज निगाही ने एवं अंडर 17 गर्ल्स में पन्ना ने जीत दर्ज की ।
खो-खो में अंडर-19 बॉयज डीएवी सूर्य विहार एवं कबड्डी में अंडर 17 लड़कों में ज्ञानोदय डीएवी विद्यालय दमोह ने जीत दर्ज की ।
टेबल टेनिस में मलाजखंड ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया फुटबॉल में कैमूर ने गोल्ड जीता तो हैंडबॉल में सूर्य विहार ने जीत का ध्वज फहराया ।
मार्शल आर्ट में जेपीवी डीएवी टीम इवेंट का विनर बना ।
एथलेटिक्स में सूर्य विहार ने जीत दर्ज की । ओवरऑल चैंपियन कटनी का जेपीवी डीएवी पब्लिक स्कूल बना ।
समस्त 30 प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा से विजेता टीमों के बच्चों में हर्षवर्धन गुंजित रही । प्राचार्य श्री सिंहा जी ने समापन समारोह के दौरान बच्चों के द्वारा किए गए अनुशासन के पालन एवं रात्रि के कैंप फायर में उनकी रंगारंग प्रस्तुतियों की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों को न केवल बेहतरीन खिलाड़ी कहा बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी उनकी रुचि व लगन की सराहना की ।
क्रीडा शिक्षक श्री राजेश मिश्रा, रोहित श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह, जगदीश गुप्ता का प्रतियोगिताओं के संचालन में विशेष योगदान रहा।
मच संचालन मनीष सिंह एवं नेहा गौतम ने किया । दोपहर भोज पश्चात टीमों ने अपने शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया।


