कटनी (14 दिसंबर) – भारत सरकार एवं राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे सके इस दिशा में नागरिकों को उपलब्ध लाभों और विभिन्न सुविधाओं के बारे में जागरूक करने एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुँच को सुगम बनाये जाने के उद्देश्य से ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ प्रारभ की जा रही है।
कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा आदेश जारी कर यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले शिविर कार्यक्रमों में विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्राप्त आवेदन का त्वरित निराकरण कराते हुये पात्र हितग्राहियों को कार्यक्रम के दौरान ही हितलाभ का वितरण करानें के साथ ही तत्संबंध में पोर्टल पर पूर्ण एंट्री कराये जाने की समस्त जवाबदारी हेतु जिले के विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जारी आदेश मंे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, आयुक्त नगर पालिकनिगम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, प्रबंधक, पश्चिम मध्य रेल्वे जिला, जिला आपूर्ति अधिकारी खाद्य विभाग, अधीक्षक भू- अभिलेख, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्त जन कल्याण विभाग, लीड बैंक प्रबंधक,जिला प्रबंधक, ई-गर्वर्नेन्स, अधीक्षक, म.प्र. विद्युत वि.कं.लि. कटनी 14. जिला आयुष अधिकारी, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग, जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला परियोजना प्रबंधक, म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचयत, प्रभारी अधिकारी प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) जिला पंचायत, समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद्- कैमोर/ बरही/ विजयराधवगढ़, समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित जिले के सर्व संबंधित विभाग प्रमुखों को जारी निर्देशों के अनुक्रम में आवश्यक कार्यवाही संपादित सुनिश्चित् करने के निर्देश दिए गए है।


