अभिजत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन व मनोज केडिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, के.पी. सिंह अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कैमोर सुदेश कुमार द्वारा अपने थाना स्टाफ के साथ वाहन चेकिंग के दौरान 5 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 74,000/- रुपये समन शुल्क वसूल किया ।
कार्यवाही का विवरण – दिनांक 12/12/2023 मेहगाँव रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान बॉक्साइट, डस्ट व गिट्टी की ओवरलोडिंग करते 05 अलग अलग डंपरों पर ओवरलोडिंग की चालानी कार्यवाही कर कुल 74000/- रू समान शुल्क वसूल किया गया ।
उक्त कार्यवाही में – सुदेश कुमार निरीक्षक थाना प्रभारी कैमोर, स उ नि हुकुम सिंह, प्र.आर 206 चंद्रभान विश्वकर्मा, आर 739 विनोद, आर 740 सौरभ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


