• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कैलवाराकला उपार्जन केन्द्र में बिकने पहुंची व्यापारी की 76.80 क्विंटल धान जब्त देगे VIDEO

by Manish Gautam Chiefeditor
December 12, 2023
in कटनी
0
कैलवाराकला उपार्जन केन्द्र में बिकने पहुंची व्यापारी की 76.80 क्विंटल धान जब्त देगे VIDEO
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य शुरू होने के प्रारंभिक चरण में ही कलेक्टर श्री Avi Prasad द्वारा गठित कृषि उपज मंडी के उड़नदस्ता दल ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। उड़नदस्ता दल ने कार्यवाही कर एक व्यापारी की करीब 76.80 क्विंटल उपार्जन केन्द्र में बिकने पहुंची धान को जब्त कर लिया है। कृषि उपज मंडी के एक व्यापारी को मंगलवार की शाम मैहर रोड स्थित कैलवाराकला उपार्जन केन्द्र में करीब 76.80 क्विंटल धान बिक्री हेतु टाटा 407 वाहन से 200 बोरियों में धान भरकर उपार्जन केन्द्र में बिक्री हेतु लाया गया था जिसे जब्त कर लिया गया है।

विदित हो कि कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिले के उपार्जन केन्द्रों में केवल किसानों से ही धान उपार्जन करने के सख्त निर्देश दिये थे। उन्होने हिदायत दी थी कि जिले के उपार्जन केन्द्रों में किसी भी हाल में दलालों, बिचौलियों और व्यापारियों से धान खरीदी नहीं की जायेगी। इन सभी पर निगरानी और नियंत्रण रखने कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिले के संयुक्त नाकों में निगरानी के लिए उड़नदस्ता दल का गठन किया था, जो धान, गेहू, बटरी सहित अन्य उपजों के अवैध परिवहन पर कड़ी नजर रखने का काम कर रहे है।

समाचार लिखे जाने तक कैलवारा कला उपार्जन केन्द्र में एस.डीएम कटनी राकेश चौरसिया, तहसीलदार और मंडी सचिव राकेश पनिका सहित उडनदस्ता दल के सदस्य मौके पर मौजूद है। धान की जब्ती के संबंध में अभिलेखीय प्रक्रिया जारी है।

कैलवाराकला उपार्जन केन्द्र में जब्त टाटा वाहन का क्रमांक एम.पी. 21 जी 1045 है। टाटा वाहन सियाराम एंड संस का है। जिसे मोनू नाम का वाहन चालक चला रहा था। टाटा वाहन से कैलवाराकला धान उपार्जन केन्द्र में जब्त की गई 200 बोरी धान की तौल करने के बाद धान का वजन 76.80 क्विटंल पाया गया।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/12/JansamparkK_20231212__1734621367549534608_1_17346207819787509780.mp4

Jansampark Madhya Pradesh

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सीएम हेल्पलाईन की 50 दिवस एवं ग्रेडिंग की लंबित शिकायतों का उपस्थित होकर करायें निराकरण – कलेक्टर अवि प्रसाद

सीएम हेल्पलाईन की 50 दिवस एवं ग्रेडिंग की लंबित शिकायतों का उपस्थित होकर करायें निराकरण - कलेक्टर अवि प्रसाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d