• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर ने ली सेक्टर अधिकारियों की बैठक

by Manish Gautam Chiefeditor
December 12, 2023
in कटनी
0
कलेक्टर ने ली सेक्टर अधिकारियों की बैठक
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – कलेक्टर श्री अवि प्रसाद

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव हेतु सेक्टर अधिकारियों की अहम भूमिका

कटनी – निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में सेक्टर अधिकारियों की अहम भूमिका होती हैं। सभी सेक्टर अधिकारी सौपे गए दायित्वों का पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। निर्वाचन की सभी पूर्व तैयारियां सुनिश्चित की जाए। यह निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद ने सोमवार को आयोजित सेक्टर अधिकारियों की बैठक में दिए।

कलेक्टर अवि प्रसाद ने कहा कि मतदान केंद्रों पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। केंद्र पर बिजली, पेयजल, परिवहन आदि के पुख्ता इंतजाम रहे।सेक्टर अधिकारी यह भी सुनिश्चित कर लें कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा मतदान के दौरान यदि किसी मतदान केन्द्र मंे बुनियादी सुविधाओं में थोडी बहुत कमी परिलक्षित हुई हो तो उन्हे भी दूर किया जाये। बैठक में कलेक्टर श्री प्रसाद ने सेक्टर अधिकारियों से एक-एक कर उनके क्षेत्र अंतर्गत संवेदनशील मतदान केंद्रों, शैडो एरिया, पहुंच मार्ग एवं केंद्रों पर व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण 20 दिसंबर से

बैठक में अवगत कराया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 20 दिसंबर से 5 जनवरी तक किया जाएगा।

इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची में नवीन मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे। साथ ही मतदाता सूची में संशोधन तथा नाम निहर्सन आदि की कार्यवाही की जाएगी। निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 6 जनवरी 2024 को किया जाएगा। दावे तथा आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 6 जनवरी से 22 जनवरी 2024 नियत है। इस संबंध में विशेष शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। दावे आपत्तियों का निराकरण 2 फरवरी तक किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी 2024 को होगा।

बैठक में ए.डी.एम एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते, एस.डी.एम बहोरीबंद प्रदीप मिश्रा, एस.डी.एम ढीमरखेड़ा विंकी सिंहमारे उईके,निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल सहित जिले के सेक्टर अधिकारियों की उपस्थित रही।
Jansampark Madhya Pradesh

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
13 दिसंबर को डॉ. मोहन यादव लेंगे शपथ, नए मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज

13 दिसंबर को डॉ. मोहन यादव लेंगे शपथ, नए मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d