• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

13 दिसंबर को डॉ. मोहन यादव लेंगे शपथ, नए मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज

by Manish Gautam Chiefeditor
December 12, 2023
in top
0
13 दिसंबर को डॉ. मोहन यादव लेंगे शपथ, नए मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

भोपाल। सोमवार को बीजेपी ने सबको चौंका दिया। मध्य प्रदेश में सभी बड़े चेहरों को दरकिनार कर कमान डॉ. मोहन यादव को सौंपी गई। इसके साथ ही लंबे समय से राज्य के सीएम रहे शिवराज सिंह चौहान की विदाई हो गई है। अब 13 दिसंबर को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री के रूप में और जगदीश देवड़ा व राजेंद्र शुक्ला डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेंगे। वहीं संभावना है कि कुछ विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

प्रदेश के नए मुखिया मोहन यादव 13 दिसंबर यानी बुधवार को मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में लाल परेड ग्राउंड पर 12 बजे शपथ लेंगे। अभी ये साफ नहीं हो पाया की मध्य प्रदेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे की नहीं। हालांकि, इस बात की पूरी संभावना है कि वो शामिल हो सकते हैं। क्योंकि इसी दिन छत्तीसगढ़ में भी शपथ ग्रहण समारोह है जो दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जाएगा। इससे पहले 12 बजे से प्रोग्राम भोपाल में है। वहीं पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ-साथ बड़े पदाधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके लिए लाल परेड में तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। यहां पर ही वरिष्ठ नेताओं के हेलिकॉप्टर उतरेंगे। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अभी आधिकारिक प्रोग्राम जारी होना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर 12 बजे डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के ऐलान के बाद अब कैबिनेट को लेकर सस्पेंस बन गया है। अभी मोहन यादव की सरकार में कौन मंत्री होगा इस बात को लेकर तस्वीर साफ नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम की तरह कैबिनेट मंत्री भी चौंकाने वाले हो सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कैबिनेट में कई नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। वहीं जातिगत समीकरण बिठाने के लिए कुछ पुराने चेहरों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
गृहमंत्री अमित शाह की विपक्ष को स्पष्ट चेतावनी… अभी भी सुधर जाओ,नही तो जितने बचे हो उतने भी नही बचोगे 2024 में दो दो हाथ हो जाएंगे जनता का परिणाम भी आ जाएगा

गृहमंत्री अमित शाह की विपक्ष को स्पष्ट चेतावनी... अभी भी सुधर जाओ,नही तो जितने बचे हो उतने भी नही बचोगे 2024 में दो दो हाथ हो जाएंगे जनता का परिणाम भी आ जाएगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d