देखे किसे मिला नोटिस
कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरौंध में छात्रों से पता चला कि यहां पाठ्य पुस्ताकों का वितरण ही नहीं हुआ है। इस पर नाराज कलेक्टर ने शाला प्राचार्य सहित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पदस्थ पुस्तक प्रभारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ योजना प्रभारी सहित स्कूल के पुस्तक वितरण प्रभारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय पिपरौंध प्राचार्य सूबे सिंह तेकाम बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले। इसे कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


