कटनी।कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं और शिकायतों की सुनवाई कर रहे हैं।
जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे लोगों से कलेक्टर श्री प्रसाद ने बड़े धैर्य से समस्याएं सुनीं और संबंधित शिकायतों के निराकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री प्रमोद चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित हैं।


