रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम जिले में करोड़ों का रेत ठेका लेने वाली कंपनी रेत माफियाओं की गुंडागर्दी और दहशत से परेशान……
रेत ठेका कंपनी पुलिस प्रशासन से निरंतर मांग रही सुरक्षा और सहयोग की गुहार……
नर्मदापुरम // जिले में करोड़ों रुपए का रेत ठेका लेने वाली कंपनी सिल्वर मिस्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नर्मदापुरम ने जवाली रेत खदान से 4 नवंबर को काम शुरू किया था परंतु रेत माफियाओ की गुंडागर्दी के कारण काम बंद कर दिया था जिसके उपरांत 18 नवंबर को पुनः काम शुरू किया । जिसके बाद से ही लगातार रेत माफियाओं द्वारा कंपनी कर्मचारियों के साथ मारपीट सहित वाहन में तोड़फोड़, रेत परिवहन करने वाले वाहन के ड्राइवरो को धमकाने का काम किया जा रहा है। जिसकी शिकायत कंपनी द्वारा पूर्व में भी कलेक्टर , पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस थाना, खनिज विभाग सहित प्रशासनिक अधिकारियों से कर सहयोग और सुरक्षा की गुहार लगा चुके हैं। सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी निखिल तिवारी पर ग्राम निमसाड़ियां में कार्यालय निवास पर 30 नवंबर की रात्रि करीब 9 बजे रेत माफिया जीतू कीर, राजा कीर, प्रकाश कीर,दीपक कीर द्वारा तलवार,चाकू,लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान कंपनी के अन्य कर्मचारियों द्वारा बीच बचाव कर गंभीर रूप से घायल निखिल तिवारी को बचाया गया। इस दौरान फोर व्हीलर से आए हमलावर धमकाते हुए भाग गए। इसके बाद कंपनी के कर्मचारियों ने गंभीर रूप से घायल निखिल तिवारी को लेकर जिला अस्पताल आए जहां स्थिति गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल नर्मदापुरम के आईसीयू में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज जारी है। बताया जाता है कि गंभीर रूप से घायल निखिल तिवारी के सिर पर करीब 8 टांके आए हैं और हाथ,पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट आई है। वहीं देहात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 324,327 506,34 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। आश्चर्य का विषय है कि फार्म द्वारा पूर्व में ही 18 नवंबर 2023 को पुलिस अधीक्षक महोदय सहित जिला प्रशासन को आवेदन प्रस्तुत कर घटना का अंदेशा होने से अवगत कराया गया था प्रशासन को भी अवगत कराया गया था की रेत माफिया अवैध रेत खनन करने वाले असामाजिक तत्वों की गुंडागर्दी सहित गुंडा तत्वों के कारण फार्म के वाहनों को रोका जा रहा है। रेत भर कर ला रहे वाहनों को दादागिरी कर रोका जा रहा है अभद्र व्यवहार किया जा रहा है, गाली गलौज की जा रही है और सरे आम वारदात को अंजाम दे रहे हैं, क्षेत्र में दहशत फैल रही है इनकी दहशत इतनी है कि आमजन इनके खिलाफ बोल नहीं पाता है। और यह लोग क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे हैं इन लोगों द्वारा बोलेरों गाड़ी जिस पर जीवा लिखा हुआ है उस कंपनी के कर्मचारी के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास भी किया गया था। पर उन्होंने एक वक्त बाजू में खड़ी बाइक पर कूदकर कर्मचारि ने अपनी जान बचाई थी। यह लोग आवेदक फार्म के कर्मचारियों के साथ वारदात कर दहशत फैला रहे हैं जिससे कर्मचारी काम छोड़कर चले जाएं और आवेदक फर्म रेत उत्खनन का ठेका छोड़ दे। जिससे यह लोग अवैध रेत उत्खनन के कार्य के मंसूबे में सफल हो जाए। इन लोगों का खुला चैलेंज है कि प्रशासन हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। हमारी पहुंच बहुत ऊपर तक है किसी का भी काम तमाम कर सकते हैं । इस प्रकार के शब्दों का भी आवेदन में उल्लेख किया गया है।
रेत ठेका कंपनी पुलिस प्रशासन से निरंतर सुरक्षा और सहयोग की मांग की गुहार करते आ रही हैं।


