कन्नौज। जिले के उमर्दा कस्बे मे राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली में विद्यार्थियों समेत अध्यापक गण उपस्थित रहे। मतदान आपका हक है और जिम्मेदारी भी। कस्बा के राजकीय इंटर कॉलेज में मतदाता अभियान को लेकर विद्यार्थियों ने रैली निकालकर जागरूक किया। रैली में 18 वर्ष के हो चुके युवाओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक कर वोट बनवाने की अपील की। अपने बोट की कीमत समझे और मताधिकार का प्रयोग करें। 18 वर्ष की उम्र में अपना वोट बनवाएं। अपने मत का प्रयोग करें। विद्यार्थियों ने रैली की शुरुआत विद्यालय से प्रारंभ की। कस्बा का भ्रमण कर समापन हुआ। लोगों को मतदान करने के लिए अपील की। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक नीतू गुप्ता , अध्यापक शिवपूजन , मंजू वर्मा , अरविंद , देवेश ,गेंदालाल , मोहम्मद खुर्शीद , संगीता शर्मा , अनूप , ब्रजकिशोर ,पंकज , आकाश सहित काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


