• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश पन्ना

मतगणना की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप कलेक्टर ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

by Manish Gautam Chiefeditor
November 30, 2023
in पन्ना
0
मतगणना की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप कलेक्टर ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर संतोष चौबे
विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए संपन्न हुए मतदान की मतगणना का कार्य 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से किया जाएगा। मतगणना कार्य के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। मतगणना कार्य की व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके अलावा निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरजिंदर सिंह एवं विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा भी स्ट्रांग रूम का नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण की रिपोर्ट प्रतिदिन निर्वाचन आयोग को भेजी जा रही है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरजिंदर सिंह ने गुरूवार को शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज पन्ना में स्थापित मतगणना स्थल का निरीक्षण कर चाक चौबंद सुरक्षा के बीच की जाने वाली मतगणना के लिए किए गए आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर सभी रिटर्निंग अधिकारी भी उपस्थित थे। जिला कलेक्टर द्वारा मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण भी किया गया। साथ ही गणना कक्षों में जाने के लिए गणना सहायक, पर्यवेक्षक, माइक्रो आब्जर्वर और अभ्यर्थियों के गणना एजेण्ट के लिए पृथक-पृथक रास्ते से प्रवेश मार्गों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना स्थल का निरीक्षण कर आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप मतगणना के चाक चौबंद इंतजाम और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। साथ ही 2 दिसम्बर को शाम 5 बजे जिला कोषालय से डाकमतपत्रों के मतगणना स्थल पर परिवहन के संबंध में अभ्यर्थी और एजेंट को उपस्थित रहने के संबंध में सूचना देने के निर्देश भी सभी आरओ को दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मीडिया रूम और कम्यूनिकेशन कक्ष स्थल का जायजा भी लिया गया।
#JansamparkMP
#MPElection_2023
#मध्यप्रदेश_विधानसभा_निर्वाचन_2023
Jansampark Madhya Pradesh
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
अभ्यर्थी द्वारा की जाएगी गणना एजेन्ट के लिए भोजन व्यवस्था

कलेक्टर के निर्देश का हुआ असर आठ समितियों ने जमा कराई बकाया राशि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d