रिपोर्टर संतोष चौबे
कलेक्टर हरजिंदर सिंह की अध्यक्षता में विगत बुधवार को संपन्न हुई जिला उपार्जन समिति की बैठक में किसानों की सुविधा के दृष्टिगत धान खरीदी के नवीन केन्द्र स्थापित करने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। बैठक में खरीफ उपार्जन 2023-24 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन केन्द्र की स्थापना के लिए डिफाल्टर समितियों द्वारा दो दिवस में बकाया राशि जमा कराने की शर्त पर उन्हें पुनः नवीन केन्द्र के रूप में स्थापित करनेे का निर्णय लिया गया था।
जिला कलेक्टर के निर्देश के फलस्वरूप ई-उपार्जन पोर्टल पर दर्शित पात्र 42 सहकारी समितियों को शार्टेज की राशि बकाया होने के कारण केन्द्र नहीं बनाया गया था। इनमें से पांच समितियों द्वारा विगत वर्षों के शार्टेज की राशि आज जमा कर दी गई है और शाखा प्रबंधक द्वारा उपार्जन केन्द्र बनाए जाने की अनुशंसा भी की गई है। इन समितियों में बनहरीकला, लक्ष्मीपुर, पटनातमोली, राजापुर और सिंगवारा शामिल हैं। इसके अलावा बड़खेरा, रैयासांटा और हरदी समिति द्वारा भी विगत वर्षों की शार्टेज राशि जमा कराई गई है। नवीन केन्द्र स्थापना का प्रस्ताव स्वीकृत होने से किसानों को अपनी उपज विक्रय करने में और अधिक सहुलियत हो जाएगी।
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh


