अमरवाड़ा। नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता और राजनीतिक विश्लेषक राजेंद्र नेमा ने अपने पक्षकारों से जो कि पूरे विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं। उनसे पूछ परख कर अपना ओपिनियन साझा किया है। जिसमें उन्होंने नौ मुख्य बिंदुओं लाडली बहना योजना एवं उज्जवला गैस योजना, प्रत्याशियों की व्यक्तिगत छवि,गोंडवाना फैक्टर, ओल्ड पेंशन स्कीम,कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का फैक्टर,केंद्र सरकार की योजनाएं और मोदी फैक्टर,स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजी,चुनावी प्रबंधन एवं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में माहौल के आधार पर अपना ओपिनियन बताते हुए अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में किस पार्टी के प्रत्याशी को ज्यादा बढ़त की उम्मीद है और किस पार्टी के प्रत्याशी को हारने की उम्मीद है को बताया गया है।
वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र नेमा ने बताया कि मेरे व्यक्तिगत सर्वेक्षण के मुताबिक इन नौ बिंदुओं के आधार पर मैंने अपना ओपिनियन साझा किया है। हालाकि ओपिनियन में कुछ एक प्रतिशत आगे पीछे हो सकते हैं। वहीं उन्होंने बताया कि इन सभी नौ बिंदुओं के आधार पर अमरवाड़ा विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के जीत की बड़ी संभावना है और जीत हार का अंतर भी पहले से ज्यादा रहने का अनुमान है। इसका कारण राजा कमलेश प्रताप शाह की व्यक्तिगत छवि अन्य प्रत्याशियों पर भारी,भाजपा प्रत्याशी पर गोंडवाना फैक्टर का कमजोर होना,इस विधानसभा चुनाव में मोदी फैक्टर का उतना प्रभावी न होना,स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजी, चुनाव प्रबंधन कांग्रेस पार्टी का बेहतर होना आदि शामिल है। इन सब को देखते हुए श्री नेमा ने अमरवाड़ा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत की संभावना जताई है।


