देखे VIDEO अपराध समीक्षा बैठक के द्वतीय चरण में उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन
का आगमन, विशेष सशस्त्र बल के जवानों द्वारा सलामी दी गई।
आज दिनांक 29.11.2023 को पुलिस कन्ट्रोल रुम में उप पुलिस महानिरीक्षक श्री
आर.एस.एस परिहार (भा.पु.से.) का अपराध समीक्षा बैठक हेतु आगमन हुआ। सर्वप्रथम पुलिस
अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन (भा.पु.से.) के द्वारा स्वागत किया गया तत्पश्चात विशेष सशस्त्र बल के
जवानों द्वारा सलामी दी गई।
इसके पश्चात कन्ट्रोल रुम में पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन द्वारा आयोजित अपराध समीक्षा
बैठक में D.I.G महोदय द्वारा समीक्षा की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी श्री मनोज
केडिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा, SDOP विजयराघवगढ़ श्री कृष्णपाल सिंह, SDOP
स्लीमनाबाद श्री अखिलेश गौर,DSP मुख्यालय श्री उमराव सिंह, रक्षित निरीक्षक श्रीमति संध्या राजपूत
व देहात के सभी थाना व चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
D.I.G महोदय द्वारा समीक्षा बैठक में थानावार लंबित अपराधों की समीक्षा की गई। लंबित गंभीर
अपराधों पर चर्चा कर उनके निराकरण के शत प्रतिशत प्रयास करने के निर्देश राजपत्रित अधिकारियों
व थाना प्रभारियों को दिये। चिन्हित व सनसनीखेज प्रकरणों मे पेशी दिनाँक को निर्दिष्ट अधिकारी को
साक्षी के कथन कराने हेतु निर्देशित किया गया। समपत्ति संबधी लंबित अपराध जैसे, साधारण
चोरी,गृहभेदन,लूट के प्रकरणों में अपराध पतासाजी कर रिकवरी का प्रतिशत 80 से अधिक करने हेतु
निर्देशित किया गया।वर्ष 2023 के पूर्व के समस्त लंबित अपराधों का निकाल करने के निर्देश DIG
महोदय व पुलिस कप्तान द्वारा दिये गये।
अन्य भा.द.वि के अपराधों में कमी लाने व महिलाओं संबधी अपराध पर
नियत्रण करने के निर्देश अपराध समीक्षा बैठक में दिये गये | माईनर एक्ट के तहत अधिक से अधिक
कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये जिससे अपराध नियंत्रण व शांति व्यवस्था कायम रहे।
थानो में जप्त माल व जप्त वाहनों के निराकरण हेतु पूर्व की भांति अभियान चलाकर
निकाल करने के निर्देश दिये गये।
देहात क्षेत्रों में लंबित गुमइंसान व गुम बालक/ बालिकाओं के गुमशुदगी का कारण पता
कर उनकी पतासाजी करने के निर्देश बैठक में दिये। लंबित मर्गों की समीक्षा कर उनके शीघ्र
निराकरण हेतु पी.एम रिपोर्ट व एफ.एल.एल रिपोर्ट को अतिशीघ्र प्राप्त कर प्रकरणो के निकाल करने
के निर्देश थाना/ चौकी प्रभारियों को दिये गये।
माननीय न्यायालय द्वारा जारी समंस, वारंट के निकाल कर तामीली का प्रतिशत 100 करने
हेतु निर्देशित किया विगत वर्ष जारी सभी वारंट का निकाल करने के निर्देश बैठक में दिये।
सी.एम हेल्पलाईन की शिकायतों में एल1, एल2 एल3 की शिकायतों का त्वरित व संतुष्टीपूर्वक
निराकरण के निर्देश थाना प्रभारियों को दिये गये।
मतगणना की तैयारियों का जायजा करते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा शांतिपूर्ण मतगणना कराने
मे अपना महत्वपूर्ण योगदान करने के निर्देश DIG महोदय व पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गय


