सांसद प्रतिनिधि परविंदर सिंह मोंटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में अपराध, भ्रष्टाचार और नशाखोरी के विरुद्ध एक माहौल बना है पिछले पांच साल के कांग्रेस शासन मे कांग्रेसी नेताओ ने नौकर शाही के साथ मिलकर पूरे प्रदेश को जमकर लूटा है शराब घोटाला, पी एस सी भर्ती घोटाला,गौठान घोटाला,गोबर घोटाला,राशन घोटाला और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी महादेव सट्टा में 508 करोड़ रुपए के मनी लांड्रिंग में संलिप्ता से प्रदेश की जनता के मन में कांग्रेस सरकार के विरुद्ध गुस्सा भरा हुआ था जो इनके काले कारनामों को अच्छे से समझ गई। सांसद प्रतिनिधि परविंदर सिंह मोंटी ने कहा कि डोंगरगढ़ विधानसभा से इस बार भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक विनोद खांडेकर को प्रत्याशी बनाया है जिनके द्वारा पूर्व में किए गए विकास कार्यों को जनता आज भी पसंद करती है और निश्चित रूप से जनता का आशीर्वाद भी उन्हें मिला है और उनकी जीत तय है।छत्तीसगढ़ चुनाव में भाजपा अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ी है। छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा अपने घोषणा पत्र जिसे मोदी की गारंटी नाम दिया गया उसमे किसानों को 3100 धान की एकमुश्त राशि,दो साल का पुराना बकाया बोनस, युवाओं के लिए डेढ़ लाख नौकरियां,पी एस सी घोटाले के आरोपियों के विरुद्ध जांच,महिलाओ के लिए महतारी वंदन योजना अंतर्गत 12000 रुपए सालाना,500 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए वादों की भरमार थी। जिसको लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह दिखाऔर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में सरकार बनना भी तय लग रहा है।


