• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश टिमरनी

*3 दिसम्बर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 22, 2023
in टिमरनी
0
*3 दिसम्बर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये मतगणना 3 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी। मतगणना के लिये सभी आवश्यक इंतजाम किये जा रहे है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने बताया कि मतगणना कार्य के लिये मतगणना सहायक, मतगणना सुपरवाइजर तथा माइक्रो ऑब्जर्वर्स की नियुक्ति कर दी गई है और इन सभी अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।

*मतगणना के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त*
हरदा

निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये मतगणना 3 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने बताया कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिये पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा को मतगणना स्थल की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं के लिये कार्यपालिक दण्डाधिकारी बनाया गया है। इनके सहयोग के लिये एसडीएम खिरकिया अशोक डेहरिया और संयुक्त कलेक्टर के.सी. परते को नियुक्त किया गया है। डॉ. गौड़ा को स्ट्रांग रूम निरीक्षण तथा मतगणना कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारियों के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। प्रशिक्षण संबंधी दायित्व में सहयोग के लिये जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. प्रजापति और सहायक संचालक शिक्षक डी.एस. रघुवंशी को नियुक्त किया गया है। मतगणना कक्ष तैयार करने तथा मतगणना स्थल पर बेरीकेटिंग व जाली लगाने संबंधी कार्य का नोडल अधिकारी कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सुभाष पाटिल को बनाया गया है। मतगणना स्थल पर नियंत्रण कक्ष के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर संजीव नागू को बनाया गया है। मतगणना स्थल पर मीडिया सेंटर व संचार कक्ष में संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, सहायक संचालक जनसम्पर्क बृजेन्द्र शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी, जिला योजना अधिकारी के.एल. उरिया की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना कार्य के लिये नियुक्त होने वाले कर्मचारियों के रेण्डमाइजेशन का दायित्व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शैलेष दुबे को सौंपा गया है। मतगणना स्थल पर सीसीटीवी व वीडियो ग्राफी संबंधी कार्य के लिये जिला लोक सेवा प्रबन्धक नितिन वर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रेक्षकों के कक्ष की आवश्यक व्यवस्थाओं तथा आवश्यक सहयोग के लिये जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. प्रजापति व सहायक संचालक डी.एस. रघुवंशी को दायित्व सौंपा गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार को मतगणना कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारियों के भोजन पैकेट, पेयजल व मतगणना स्थल पर स्वच्छता संबंधी दायित्व सौंपा गया है।

 

, हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सोशल मीडिया पर फर्जी आई. डी. बनाकर अश्लील बातें करने वाले आरोपी को 1 वर्ष 6 माह का सश्रम कारावास व कुल 20000 रु. अर्थदंड

सोशल मीडिया पर फर्जी आई. डी. बनाकर अश्लील बातें करने वाले आरोपी को 1 वर्ष 6 माह का सश्रम कारावास व कुल 20000 रु. अर्थदंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d