मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा थानावार लंबित अपराध, लंबित मर्ग, लंबित चालान, लंबित वाहन, लंबित वारंट की समीक्षा की गई। वह उनके शीघ्र निराकरण हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर अपने पर्यवेक्षण में निकाल हेतु निर्देशित किया। आगामी त्योहारों एवं विधानसभा चुनाव की मतगणना पश्चात विजय प्रत्याशियों के विजय जुलूस में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देश पुलिस कप्तान द्वारा दिए गए।


