मतदान दल पुलिस कर्मियों के साथ निर्धारित वाहनों से अपने-अपने मतदान केन्द्र पहुँचे। मतदान केन्द्र पहुँचने पर स्थानीय कर्मचारियों ने मतदान दलों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों व मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिये है कि मतदान केन्द्रों में मतदान दलों के रात्रि विश्राम, भोजन लाइटिंग व टॉयलेट आदि की व्यवस्था बेहतर की जाए जिससे मतदान दलों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।
हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट


