• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*मतदान दलों से जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत ने की चर्चा- निष्पक्ष और निर्विघ्न निर्वाचन के लिए हौसला अफजाई करते हुए दी शुभकामनाएं*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 16, 2023
in कटनी
0
*मतदान दलों से जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत ने की चर्चा- निष्पक्ष और निर्विघ्न निर्वाचन के लिए हौसला अफजाई करते हुए दी शुभकामनाएं*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सीईओ ने विकासखंड ढीमरखेड़ा की पान उमरिया और पचपेड़ी के सहित अन्य दर्जन भर मतदान केंद्रों का देर शाम को किया औचक मुआयना*

*”आओ हम सब मतदान करें-अपने हक का सम्मान करें”*

कटनी (16 नवंबर)- विधानसभा निर्वाचन हेतु कल शुक्रवार 17 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए आपको जिला प्रशासन द्वारा अनेक चरणों में प्रशिक्षित किया जाकर मतदान केंद्रों में निर्विघ्न और निष्पक्ष निर्वाचन हेतु दायित्व सौंपे गए हैं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को सहजता के साथ मतदान कराने का कर्तव्य आपका है। मुझे पूरा विश्वास है की आप सब पूरी निष्ठा, लगन, धैर्य और शांत चित्त के साथ अपने-अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करेंगे। आप सभी को इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं। कुछ इस प्रकार की बातें विधान सभा बड़वारा के पान उमरिया और पचपेड़ी के क्रिटिकल, पिंक, आदर्श और सामान्य लगभग दर्जन भर से अधिक मतदान केंद्रों मुआयना कर मतदान दलों की हौसला अफजाई करते हुए जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने गुरुवार की देर शाम की को मतदान केंद्रों में पोलिंग पार्टियों से चर्चा करते हुए कहीं। इस दौरान उन्होंने मतदान दलों के खाने-पीने सोने के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। जिला सीईओ श्री गेमावत ने जनपद पंचायत के सीईओ यजुवेंद्र कोरी की मौजूदगी में लगभग दर्जन भर मतदान केंद्रों पचपेड़ी के 178,
पान उमरिया के 179,180,181,182,183,184,185,186 ,सिमरिया के 211
मतदान केंद्र और ढीमरखेड़ा के 229,230 मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

*प्रपत्र और प्रारूप अच्छे से पढ़ें और त्रुटि हीन भरें, आपको कोई परेशानी तो नहीं*

उन्होंने आगे कहा कि मतदान समाप्ति के उपरांत निर्वाचन कार्य पूरी तरह सावधानी और सजगता के साथ निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप करें। उपलब्ध कराए गए एक-एक प्रपत्र और प्रारूप को भली भांति पढ़कर फिलअप करें ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश न रहे और सामग्री जमा करने के दौरान अनावश्यक विलंब, परेशानी और कठिनाई न हो। इस दौरान सीईओ श्री गेमावत ने मतदान दलों से प्राप्त मतदान सामग्री को मतदान दिनांक को उपयोग में आने के आधार पर प्राथमिक तैयारी आज ही कर लेने का सुझाव दिया ताकि मतदाताओं की भीड़ होने की स्थिति में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। चर्चा के दौरान उन्होंने पोलिंग पार्टी से पूछा आपको मतदान केंद्रों पर कोई समस्या या परेशानी तो नहीं है। उन्होंने बताया कि हम की गई व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं।

*मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की करी सराहना*

जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने मतदान केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं भोजन,फर्नीचर,साफ सफाई, विद्युत आपूर्ति, पेयजल की उपलब्धता शौचालय आदि की व्यवस्थाओं की सराहना की।

*लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदान की आहुति बेहद जरूरी, क्योंकि मतदान अधिकार के साथ कर्तव्य भी*

सीईओ और नोडल अधिकारी स्वीप श्री गेमावत ने कहा कि कल मतदान दिवस पर स्वस्थ एवं सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में हम सबकी महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए मतदान आवश्यक रूप से करें। मतदाताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि…
“आओ हम सब मतदान करें-
अपने हक का सम्मान करें” क्योंकि मतदान हमारे अधिकार के साथ हमारा कर्तव्य भी है।

*इनकी रही उपस्थिति*

निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी यजुवेंद्र कोरी और अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
शराब पीकर चुनाव ड्यूटी पर आने और हंगामा करने वाले पीठासीन अधिकारी को कलेक्टर ने किया निलंबित,

शराब पीकर चुनाव ड्यूटी पर आने और हंगामा करने वाले पीठासीन अधिकारी को कलेक्टर ने किया निलंबित,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d