रिपोर्टर भुवनेश्वर केवट
विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत निर्वाचन एवं मतदान कार्य में लगे अधिकारी, कर्मचारी 9 नवंबर से डाक मतपत्र के माध्यम से अपना मतदान करेंगे। डाक मतपत्र से मतदान के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रं. 2 मंडला में विधानसभावार मतदान केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें मतदान दल के सदस्य, पुलिस बल, सेक्टर अधिकारी, माईक्रो ऑब्जर्वर, वाहन चालक सहित निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी मतदान करेंगे। डाक मतपत्र से निर्वाचन की यह प्रक्रिया 9, 10, 11, 13, 14 एवं 15 नवम्बर को संपन्न होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रं. 2 मंडला का निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंलने निर्देशित किया कि मतदान करने आने वाले कर्मचारियों की सहायता के लिए सुविधा कक्ष सह सहायता केन्द्र स्थापित करें। पूरी प्रक्रिया की प्रोटोकॉल के अनुसार वीडियोग्राफी कराएं। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, एसडीएम नैनपुर जेपी यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Election Commission of India


