रिपोर्टर अंकित नेमा
विधानसभा निर्वाचन- 2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रुप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिले में एसएसटी एवं एफएसटी की टीमों द्वारा लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। इसके लिए जिले में 22 नाके भी बनाये गये हैं, जो 24 घंटे वाहनों की सघन तलाशी कर रहे हैं।
इसी क्रम में जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 120- तेंदूखेड़ा के अंतर्गत बनाये गये एसएसटी चैक पोस्ट पर एफएसटी की टीम वाहनों की चैकिंग के दौरान बुधवार को सायं 6.30 बजे राजेश सिंह भाटी पिता एनएस भाटी निवासी कौंड़िया के वाहन क्रमांक एमपी 20 सीके 4159 की जांच की गई। जांच के दौरान टीम ने 97 हजार रुपये नगद राशि जब्त की। मौके पर राजेश सिंह भाटी द्वारा कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त राशि जब्त की।
इस दौरान एफएसटी प्रभारी श्री जयसिंह परते, श्री पुष्पराज पटैल एवं टीम के आरक्षक श्री ब्रजेश अहिरवार और श्री अजय सिंह ठाकुर मौजूद थे।
Jansampark Madhya Pradesh Chief Electoral Officer Madhya Pradesh Election Commission of India


