कन्नौज। नादेमऊ कस्बा के रामलीला मैदान में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम ने अहंभकारी रावण का वध किया। रावण बध होते ही रामलीला मैदान मे श्री राम से गूंज उठा । इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया । रामलीला समिति के तत्वाधान में बुधवार को रामलीला मैदान में अहिरावण वध के बाद श्री राम और रावण का युद्ध हुआ। श्री राम लगातार तीर से रावण का सर कटाते रहे , लेकिन रावण का सिर प्रकट होता रहा। इसी बीच विभीषण ने श्री राम को बताया कि रावण की नाभि में अमृत है। तीर लगते ही रावण धरती पर गिर गया। इसके साथ दर्शकों ने श्री राम के जयकारे भी लगाए। प्रभु श्री राम ने सत्य पर विजय पाई। रावण के पुतले में आग लगते ही धू धू कर जल उठा। रामलीला मैदान में जय श्री राम के नाम की जयकारे से गूंज उठा।


