भारत विकास परिषद के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता दिनांक 5 नवंबर को कैरियर कॉलेज ऑडिटोरियम दशहरा मैदान, भेल, भोपाल में आयोजित की गई थी । जिसमें प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीव अग्रवाल जी रहे जो सेज ग्रुप के वाइस चांसलर हैं ।
यहां संस्कृत गीत, हिंदी गीत एवं लोकगीतों की प्रतियोगिताएं संपन्न हुई । विद्यालय से 13 बच्चों ने अपने शिक्षक शिक्षिकाओं श्री राकेश जेदिया, शिल्पी गुप्ता एवं श्रीमती अपर्णा मिश्रा के साथ प्रस्थान किया ।
रीजनल लेवल पर आयोजित इस प्रतियोगिता में अपना शानदार प्रदर्शन देते हुए लोकगीत प्रतियोगिता में विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । आज बच्चों को शील्ड प्रदान करते हुए प्राचार्य श्री एस के सिन्हा जी ने उनके शानदार प्रदर्शन की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं बधाइयां प्रेषित की ।


