• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*कलेक्टर अविप्रसाद ने मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण कार्य का किया औचक निरीक्षण* *कलेक्टर के समक्ष ही प्रशिक्षण में देर से पहुंचे तीन मतदान कर्मियों को नोटिस जारी करने दिया निर्देश* प्रशिक्षणार्थियों के साथ बेंच पर बैठ कर लिया प्रशिक्षण कार्य का जायजा

by Manish Gautam Chiefeditor
November 6, 2023
in कटनी
0
*कलेक्टर अविप्रसाद ने मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण कार्य का किया औचक निरीक्षण*  *कलेक्टर के समक्ष ही प्रशिक्षण में देर से पहुंचे तीन मतदान कर्मियों को नोटिस जारी करने दिया निर्देश* प्रशिक्षणार्थियों के साथ बेंच पर बैठ कर लिया प्रशिक्षण कार्य का जायजा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

देखिए VIDEO

*मतदान कर्मी प्रशिक्षण को गंभीरता से लें -कलेक्टर*

कटनी (6 नवंबर) – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद ने सोमवार को सी.एम.राइज स्कूल झिंझरी, शासकीय पोलिटेक्निक कॉलेज और सेंट पाल स्कूल झिंझरी पहुंचकर मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण कार्य का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान ही तीन मतदान कर्मी प्रशिक्षण कार्य में विलंब से पहुंचे। इस पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने इन तीनों मतदान कर्मियों को राष्ट्रीय महत्व के निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रशिक्षण को गंभीरता से नहीं लेने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने सभी मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और और यहां दी जा रही हर जानकारी को ध्यान से सुनने के निर्देश दिए।

*इन्हे मिला नोटिस*

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/11/VID-20231106-WA0035.mp4

 

कलेक्टर श्री प्रसाद को सी.एम.राइज स्कूल झिंझरी में विलंब से पहुंचने वाले दो कर्मचारी मिले । वहीं शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में भी एक प्रशिक्षणार्थी कर्मी देर से पहुंचा। विलंब से प्रशिक्षण मं पहुंचने वालों मे डॉ धनीराम वर्मा, राधेश्याम प्रसाद और संध्या तिवारी शामिल है। कलेक्टर ने इन तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने नोडल अधिकारी प्रशिक्षण डी.के.पासी को निर्देशित किया ।

*प्रशिक्षणार्थियों के बीच बैठे कलेक्टर*

प्रशिक्षण कार्य का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर श्री प्रसाद बड़ी ही सहजता से प्रशिक्षणार्थियों की तरह अनके साथ बेंच पर पीछे बैठकर मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदान कर्मियों को बताई जा रही जानकारी और नियमों को पूरे इत्मिनान और धैर्य से सुना।

*मॉक पोल की जानकारी*

कलेक्टर के निरीक्षण के समय मास्टर ट्रेनर्स मतदान कर्मियों को मतदान दिवस पर होने वाले मॉकपोल के संबंध में जानकारी दे रहे थे। बताया गया कि 17 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। लेकिन मतदान शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले सुबह- सुबह साढे़ पांच बजे से मॉकपोल की प्रक्रिया शुरू करनी होगी ।
मतदान शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले सुबह साढ़े पाँच बजे से मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ होगी । यह प्रक्रिया अभ्यर्थी या उसके अधिकृत एजेन्ट की उपस्थिति में होगी। यदि कोई अभ्यर्थी या उसका एजेन्ट सुबह साढ़े पाँच बजे मतदान केन्द्र पर उपस्थित नहीं होता है, तो 15 मिनट तक उसका इंतजार किया जाएगा। इसके बाद मतदान दलों और अन्य सदस्यों की उपस्थिति में मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी। न्यूनतम 50 वोट से मॉकपोल किये जाने का प्रावधान है, जिसमें नोटा भी शामिल होगा। मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ करने से पूर्व बैलेट यूनिट एवं वीवीपीएटी को वीवीपीएटी कम्पार्टमेंट में रखा जाएगा। कंट्रोल यूनिट को पीठासीन अधिकारी की टेबल या मतदान अधिकारी के टेबल पर रखना होगा।
*पुष्टीकरण पर्ची*

प्रशिक्षण में पुष्टिकरण पर्ची के बारे मे जानकारी दी गई। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में दो भाग कन्ट्रोल यूनिट तथा बैलट यूनिट होता है। नई इव्हीएम में तीसरा भाग पुष्टिकरण पर्ची प्रदर्शित करने के लिए जोड़ा गया है। मतदान करने के बाद इसमें सात सेकंड तक मतदाता को पुष्टिकरण पर्ची दिखाई देगी। इसके बाद पर्ची स्वचलित रूप से कटकर सीलबंद बॉक्स में सुरक्षित भण्डारित हो जायेगी। व्हीव्हीपैट मशीन का मुख्य उद्देश्य मतदाता द्वारा किये गये मतदान कि विश्वसनीय पुष्टि करना है। मतदाता पुष्टिकरण पर्ची केवल मतदाता कि संतुष्टि के लिए है। इसका उपयोग मतगणना में नही किया जाता है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
श्री जिनवरदास फौजदार मेमोरियल ट्राफी U -15

श्री जिनवरदास फौजदार मेमोरियल ट्राफी U -15

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d