देखिऐ VIDEO
कटनी। झिंझरी चौकी अंतर्गत पीर बाबा के समीप कटनी नदी पुल के ऊपर आज देर रात एक कार सवार ने बाइक सवार को इतनी जोरदार टक्कर मारी की बाइक सवार नदी के पुल से टकराते हुए उछलकर नदी में जा गिरा। हादसे के बाद तत्काल झिंझरी चौकी की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कर चालक को हिरासत में लेते हुए कार को जप्त कर लिया है। नदी में गिरे युवक को अचेत अवस्था में इलाज के लिए शासकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के संबंध में प्रत्यक्ष दर्शियों ने जानकारी देते हुए बताया कि कार क्रमांक एमपी 21 सीबी 9214 का चालक नशे में धुत्त था। नशे की हालत में वह लापरवाही पूर्वक वहां चल रहा था। पीर बाबा स्थित पान की दुकान में पान खाने के बाद जैसे ही वह आगे बढ़ा तो पुल के ऊपर उसने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने के कारण बाइक सवार पुल की रेलिंग से टकराते हुए उछलकर कटनी नदी में जा गिरा। घटना की सूचना मिलने के तत्काल बाद ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। हादसे में घायल युवक का नाम मनोज बताया जा रहा है। वह बिना नंबर की स्कूटी बाइक में सवार था। वही नशे की हालत में कार चलाने वाले चालक का नाम निवार निवासी चौबे बताया जा रहा है। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
पहले मारी टक्कर फिर टकराया डिवाइडर से
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सवार ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद भागने का प्रयास किया और इसी बीच वह 50 मीटर आगे जाकर डिवाइडर से टकरा गया। कार में कई लोग सवार थे जो की उतरकर भाग गए, लेकिन नशे में चूर होने के कारण चालक भाग नहीं सका तब तक पुलिस वहां आ पहुंची और पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।


