रिपोर्टर हरिशंकर बेन
कटनी। रीठी थाना अंतर्गत ग्राम अमगवा में पंचायत भवन के सामने सड़क किनारे गांजा लेकर खड़े एक आरोपी को रीठी पुलिस ने घेराबंदी करके दबोच लिया। आरोपी से गांजा जप्त कर उसके खिलाफ कार्यवाही की गई है।
कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश दिए गए हैं। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के तहत रीठी पुलिस के द्वारा लगातार क्षेत्र में गस्त कर अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम आमगांव थाना रीठी निवासी 61 वर्षीय लटोरा पिता सुखनंदी बर्मन को आज उसी के गांव में ग्राम पंचायत भवन के सामने से गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत कार्यवाही की गई है।
कार्यवाही में मुख्य रूप से थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, उप निरीक्षक अनिल पांडे चौकी प्रभारी सलैया, प्रधान आरक्षक भोला गुप्ता, भोले शंकर, सुनील बागरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


