विधानसभा चुनाव :-
नर्सिंग पैरामेडिकल विधार्थियों ने ली शत-प्रतिशत मतदान की शपथ.
रैली भी निकाली गई, कलेक्टर हुये शामिल
#JansamparkMP
#Sveepmadhyapradesh
#ECISVEEP
#MPElection_2023
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल करने किये जा रहे प्रयासों के अंतर्गत चलाई जा रही स्वीप की गतिविधियों में आज गुरुवार को माँ नर्मदा के पवित्र तट पर बसे ग्वारीघाट स्थित शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस दौरान नर्सिंग पैरामेडिकल छात्र- छात्राओं द्वारा आम नागरिकों एवं माँ नर्मदा के दर्शन करने आये श्रद्धालुओं को मतदान के लिये जागरूक करने विशाल रैली भी निकाली गई । रैली में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन भी शामिल हुये । जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती जयति सिंह द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जबलपुर जिले के सभी नर्सिंग पैरामेडिकल विद्यार्थियों को मतदान शपथ दिलाई । पैरामेडिकल विद्यार्थियों ने 17 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने युवा साथियों, परिवारजनों, पड़ोसियों और परिचितों को भी मतदान करने के लिये प्रेरित करने का संकल्प लिया ।


