रिपोर्टर आरती चौबे
विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत आज नाम वापिस के तहत 16 अभ्यर्थियों ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ली है। विधानसभा क्षेत्र 54- पथरिया से 07 अभ्यर्थियों ने, विधानसभा क्षेत्र 55- दमोह से 04 अभ्यर्थियों ने, विधानसभा क्षेत्र 56- जबेरा से 03 अभ्यर्थियों ने तथा विधानसभा क्षेत्र 57- हटा (अजा) से 02 अभ्यर्थियों ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ली है।
विधानसभा क्षेत्र 54- पथरिया से अभ्यर्थी आशीष पटैल, दीपा कुर्मी, गंगाराम पटेल, नन्हें भाई अहिरवार, प्रेमनाराण अठ्या, राजकिशोर एवं देवेन्द्र सींग, विधानसभा क्षेत्र 55- दमोह से अनूपकांत/ मोंटी रैकवार, अवधेश प्रताप सिंह लोधी, वंदना कुर्मी (मनीषा), शेख मकसूद (बाबा भाई), विधानसभा क्षेत्र 56-जबेरा से मुराद बेग, मेघराज सिंह “पीड़ित” एवं रजनी ठाकुर (आदिवासी) तथा विधानसभा क्षेत्र 57- हटा (अजा) से मिहीलाल चौधरी एवं बी.एल. चौधरी ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ली है।