रिपोर्टर अंकित नेमा
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने कलेक्ट्रेट जनसुनवाई हाल में अधिकारी- कर्मचारियों को “राष्ट्रीय एकता दिवस” की शपथ दिलाई। उपस्थित सभी अधिकारी- कर्मचारियों ने यह शपथ ली कि “मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा/ करूंगी और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा/ करूंगी। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा/ रही हूँ जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता/ करती हूँ।”
Jansampark Madhya Pradesh


