आइए देखते VIDEO
10 घंटे में हत्या के आरोपी को पकड़ने और हथियार जप्त करने मे चौरई पुलिस को मिली सफलता
अप.क्र.928/2023
जिला छिन्दवाडा
धारा 302,34 भादवि
घटना का संक्षिप्त विवरण:- थाना चौरई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरेलीपार में दिनाँक 29.10 2023 को मृतक पंजीलाल उईके अपने खेत मे गहानी करके रखी मक्का फसल की रखवाली करने रात्रि मे खाना खाकर खेत में जाकर सो रहा था। रात्रि करीब 10-11 बजे के बीच अज्ञात व्यक्तियों द्वारा डंडे से मारपीट की गयी, जिसमे पंजीलाल उईके को सिर मे बायें तरफ, दायें कान मे, बाये हाथ भुजा, पीठ, पसली, गर्दन, कमर मे चोटे आई। पंजीलाल को परिजनो द्वारा इलाज हेतू सीएचसी चौरई लाया गया रेफर होने के बाद जिला अस्पताल छिन्दवाडा ले जाया गया, जिसकी अस्पताल पहुचते ही मृत्यु हो गयी। मृत्यु पूर्व पंजीलाल द्वारा अपने परिजन महोबलाल उईके, पत्नि एवं लडका को घटना की जानकारी दी गई और बताया गया कि चार पाँच लडके जिन्हें मै नहीं पहचानता हूँ उनके द्वारा बिना कुछ बातचीत किये मारपीट करना बताया। जो मृतक की मृत्यु जिला अस्पताल छिन्दवाडा में हो जाने की सूचना प्राप्त होने पर मौके पर जाकर सूचनाकर्ता मोहबलाल उईके की मौखिक रिपोर्ट पर थाना चौरई मे मर्ग कायम करते हुये
अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। गंभीर अपराध घटित होने की सूचना मिलते ही छिन्दवाडा जिले के पुलिस अधीक्षक
महोदय श्री विनायक वर्मा जी के निर्देशन में टीम गठित की गई और सभी महत्वपूर्ण पहलूओ पर कार्य करने हेतू निर्देशित किया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अवधेश प्रताप सिंह तथा एसडीओपी चौरई श्री
सौरव तिवारी जी के नेतृत्व में गंभीर अपराध की अपराधी को पकड़ने हेतू हर बिंदु पर निर्देश दिये गये।
मृतक पंजीलाल के शव की पंचनामा कार्यवाही एवं अन्य आवश्यक कार्यवाहियो होने
के बाद परिजनो द्वारा मृतक का अंतिम दाह संस्कार किया गया। मृतक के खेत के लगभग 100 मीटर दूर एक व्यक्ति अपने खेत में था, जो अपने खेत मे मक्का का बचा हुआ कचरा को साफ करते हुवे जला रहा था। रात लगभग 11.30 बजे की बात है, कुछ लड़के चौरई तरफ भाग रहे थे, जिनमे से मृतक के गाव का ही कमल भलावी उर्फ शिब्बु को पहचान लिया था, और यह जानकारी मृतक के परिजनो को दिया। शंका के आधार पर कमल भलाबी उर्फ शिब्बु पिता रामकृष्ण उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बरेलीपार चौरई को थाना लाया गया। पूछताछ पर कमल ने घटना को घटित करना स्वीकार किया और बताया कि मृतक पंजीलाल उईके की बेटी ( अंजली परिवर्तित नाम) 1 से वह बातचीत करता था। मृतक पंजीलाल उईके को इसकी जानकारी जैसे ही हुई, तो वह कमल भलावी उर्फ शिब्बु को कई बार डाटते फटकारते हुये मारा भी है। जिसका उसने बदला लिया है। अपने कई अन्य दोस्तो की भी जानकारी कमल भलावी उर्फ शिब्बू ने दी है, जिनका कमल ने सहयोग लिया था। जिनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक को जिस डंडे से मारा गया है। जिन्हें जप्त कर लिफ
सराहनीय भूमिका:- निरीक्षक थाना प्रभारी बीभेन्द्रु व्यंकट टांडिया, उनि रामकुमार ठाकुर, उनि लखनलाल गमन हो अहिरवार, उनि लता मेश्राम, सउनि असगर अली, सउनि केके बघेल, सउनि शैलेष ठाकुर, सउनि पूनम सनोडिया, सउनि संतोष सोनी, सउनि हिरेसी नागेश्वर, सउनि सुशील त्रिपाठी प्र.आर. का सराहनीय योगदान रहा।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


