सुश्री शिमाला प्रसाद पुलिस
अधीक्षक रेल जबलपुर
कार्य का विवरण:- रेल ईकाई जबलपुर के क्षेत्रातर्गत प्लेट फार्म व चलित ट्रेनों के माध्यम से हो रहे अवैधानिक रूप से
नगदी रुपयों के आवागमन के विरूद्ध मध्य प्रदेश चुनाव आयोग द्वारा चलाये जा रहे मुहिम तहत सुश्री शिमाला प्रसाद पुलिस
अधीक्षक रेल जबलपुर एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मंसूरी, लोकेश मार्को उप पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर के
ब्दारा दिये गये निर्देशों के पालन में उप पुलिस अधीक्षक रेल कटनी सारिका पाण्डेय के मार्गदर्शन मे चलाये जा रहे विशेष
अभियान के तहत थाना प्रभारी निरी, अरूणा वाहने जीआरपी थाना कटनी एवं जीआरपी थाना कटनी के स्टाफ का नेतृत्व
थाना प्रभारी जीआरपी कटनी निरी. अरूणा वाहने द्वारा किया जा रहा है।
दिनांक 30/10/2023 को प्रधान आरक्षक 293 रघुराज सिंह परमार दिनांक 30/10/2023 को रेल्वे स्टेशन
कटनी मुडवारा मे डियूटी के दौरान डियुटीरत आर. 439 नरेश कुमार, आर 562 धर्मेन्द्र राजभर को लेकर प्लेटफार्म चेक कर
रहा थे की एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन कटनी मुडवारा मे प्लेटफार्म नं 3 मे खड़ा था जो पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने
लगा जिसे हमराह आरक्षक 439 नरेश कुमार, 562 धर्मेन्द्र राजभर के मदद से पकड़ा गया एवं नाम पता पूछा गया तो उसने
अपना नाम धर्मबीर मीरानी पिता प्रकाश मौरानी उम्र 35 साल निवासी मकान 88 शान्ति नगर थाना माधवनगर जिला कटनी
बताया जिससे भागने का कारण पूछा गया तो संतोषजनक उत्तर नहीं दिया जिसकी तलासी ली गई तो उसके पास से काई कलर
का हैंण्ड बैग रखा पाया गया जिसकी तलासी समक्ष गवाहन आरक्षक 439 नरेश कुमार एवं अनिल गुप्ता पिता प्रतापचंद गुप्ता
उम्र 30 साल निवासी नई बस्ती कटनी थाना कोतवाली कटनी के समक्ष बैग की तलासी ली गई जिसमे नगदी रूपये रखे थे
जिसमे 500-500 के तीन गड्डी जिसमे नोटो की संख्या 256 हैं कुल 128,000/- रूपये (एक लाख अड्डाईस हजार रूपये )
एवं 200-200 के 98 नोट कुल 19600/- (उन्नीस हजार छः सी रूपये) एवं 100-100 रूपये के 273 नोट कुल 27300/-
रूपये (सत्ताइस हजार तीन सौ रूपये) एवं 50-50 के 20 नोट कुल 1000/- रूपये (एक हजार रूपये) कुल जुमला रकम
175,900/- रूपये (एक लाख पच्चहतर हजार नौ से रूपये) बिना दस्तावेज के सन्देहास्पद स्थिति में पाये जाने पर धारा 102
जा.फौ. के तहत मुता. जप्ती पत्रक के विधिवत जप्त कर शील बंद किया जाकर कब्जा पुलिस लिया गया।
टीम: प्र आर 293 रघुराज सिंह परमार, आर 439 नरेश कुमार, आर 562 धर्मेन्द्र राजभर



