• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

नामांकन के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने जमकर दिखाया शक्ति प्रदर्शन,भाजपा की सभा हीरो होंडा चौराहे पर तो, कांग्रेस की सभा इंदिरा चौक पर हुई,भाजपा नेता भगवती चौरे का शक्ति प्रदर्शन बना राजनीतिक सुर्खिंया

by Manish Gautam Chiefeditor
October 31, 2023
in नर्मदापुरम
0
नामांकन के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने जमकर दिखाया शक्ति प्रदर्शन,भाजपा की सभा हीरो होंडा चौराहे पर तो, कांग्रेस की सभा इंदिरा चौक पर हुई,भाजपा नेता भगवती चौरे का शक्ति प्रदर्शन बना राजनीतिक सुर्खिंया
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम । जिले में विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। सोमवार को नामांकन के अंतिम दिवस भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर शक्ति प्रदर्शन का माहौल देखने को मिला। होशंगाबाद (नर्मदापुरम)विधान सभा सीट प्रदेश भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। क्योंकि यहां पर दोनों ही राष्ट्रीय पार्टी भाजपा एवं कांग्रेस से छोटे भाई और बड़े भाई प्रत्याशी के रुप में आमने सामने खड़े है। भाजपा से जहां वर्तमान विधायक डॉ सीतासरन शर्मा को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। दूसरी तरफ भाजपा के पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। एक ही परिवार के दो भाईयों को विधानसभा चुनावी मैदान में उतारे जाने से महौल रोमांचक हो गया है। वहीं भाजपा नेता भगवती चौरे के निर्दलीय मैदान में उतरने से राजनैतिक गणित बिगडऩे की संभावना भी देखी जा रही है और चुनावी माहौल एक पक्षीय ना होकर रोचक हो गया है। भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने सोमवार को हीरो होंडा चौराहे पर आमसभा आयोजित कर कांग्रेस पार्टी को जमकर घेरा।

भाजपा प्रत्यासी डॉक्टर शर्मा ने मंच से कहा –

इस अवसर पर मंच से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर फिर से भरोसा जताया और मुझे दोबारा प्रत्याशी बनाया। पार्टी नेतृत्व का भी आभार मानता हूं, वर्षो से पार्टी मेरे ऊपर भरोसा कर रही है, तो भरोसा मेरा नहीं है आप सभी का है जो आप मुझे जिताते है। 1990 से आपका आर्शीर्वाद है। हमारे कार्यकर्ता की ताकत के कारण निरंतर जनता की सेवा करते आ रहे है। सत्ता में रहे या विपक्ष में रहे। कांग्रेस की क्या हालत आप देख रहे है, नर्मदापुरम वालों तीसरी बार इधर से और जिता देना। हम लोग कहते थे कांग्रेस का अंत हो गया, पूरी निपटा दी। कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिले तो मुझे धर्म संकट में डाल दिया। पहले स्वर्गीय बाबूजी (सरताज सिंह) को खड़ा किया जिनसे मैने राजनीति सीखी। आज बड़े भाई (गिरिजाशंकर शर्मा) को ले आए जो जिलाध्यक्ष थे तब मैं पार्टी में शामिल हुआ। एक बात समझ में आई। कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे है। दस साल से ही इधर से ही जा रहे है। इसका मतलब क्या है, यदि इस बार हमने कांग्रेस को हरा दिया तो कांग्रेस ही समाप्त हो जाएगी। दो बार कर लिया प्रयोग, हमारे इधर से नहीं तो इनके यहां से ही जीत जाये,पर यदि आपने मुझे आर्शीर्वाद दे दिया ,पार्टी को आर्शीर्वाद दे दिया, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को आर्शीर्वाद दे दिया तो कांग्रेस समाप्त हो जायेगी। इस देश की दशा और दिशा सुधारना है तो पर ऐसा प्रतिपक्ष नहीं चाहिए जो राष्ट्रविरोधी हो। इसलिए भाजपा को जिताएं। भाजपा की आम सभा में सैकड़ो की संख्या में जनसैलाब उमड़ा जिसमें मातृ शक्ति की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान सभा स्थल से सेठानीघाट तक भाजपा प्रत्याशी के साथ भव्य रैली नर्मदाघाट तक पहुंची। रैली का जगह जगह शहर वासियों ने स्वागत किया। विधायक डॉ. शर्मा को लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया और आर्शीर्वाद दिया। रैली में नर्मदापुरम इटारसी सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कांग्रेस प्रत्यासी पूर्व विधायक श्री शर्मा ने मंच से कहा कि –

इसी प्रकार दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ मां नर्मदा की पूजा अर्चनाकर। भव्य रैली के साथ इंदिरा चौक के पास आम सभा में पहुंचे। वर्षो बाद पहलीबार कांग्रेसियों को एकजुट होकर एक मंच पर देखा गया। जो खासा चर्चा का विषय जनमानस के बीच बन गया। पूर्व विधायक श्री शर्मा को कांग्रेस प्रत्याशी बनाएं जाने के बाद से ही पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के बीच खासा जोश भी देखा जा रहा है। करीब तीस वर्षो से कांग्रेस होशंगाबाद एवं नर्मदापुरम विधानसभा चुनाव हारती आ रही है। पहली बार कांग्रेसियों में एकजुटता देखने को मिली है। कांग्रेस पार्टी ने जिलाध्यक्ष पद पर शिवाकांत गुड्डन पांडे की नियुक्ति कर इटारसी का डैमेज कंट्रोल करने का काम भी किया है। सोमवार की आमसभा में पूर्व विधायक विजयदुबे काकू भाई, अंबिका शुक्ला जैसे पुराने कांग्रेसियों की एकजुटता भी दिखी। भाजपा से कांग्रेस से आए डॉ वैभव शर्मा को प्रदेश सचिव कांग्रेस संगठन में बनाया गया है। जिनके द्वारा संगठन की एकजुटता के लिए किया गया कार्य आज की रैली में देखने को मिला। आयोजित आमसभा संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी गिरिजाशंकर शर्मा ने मंच से भाजपा पर जमकर दहाड़े। और मंच से कहा कि इस प्रदेश में भाजपा की सरकार ने क्या कसर छोड़ी है। 19 साल की सरकार ने हर जगह भ्रष्टाचार भर दिया। भोपाल में किस विभाग में भ्रष्टाचार नहीं हुआ। बड़े बड़े पुल बने पीडल्ब्यूडी के दस साल भी नहीं चले ढह गये। धार जिले का बांध बह गया दो साल भी नहीं हुआ बह गया, गांव के गांव डुबा दिए। सडक़ कौन सी ऐसी है जिसमें कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार नहीं हुआ। सडक बनती है दो महीने में उखड़ जाती है कारण क्या है इनके, कारण बिलकुल सीधे है। टेंडर होने से पहले ठेकेदारों से पहले बात हो जाती है। हमारे होशंगाबाद नगर में स्ट्रीट लाइट पर बड़े वाली एलईडी लगने वाली लाइट साढ़े 10 हजार कीमत की लाईट साढ़े 27 हजार में पिछले नपाध्यक्ष ने खरीदे है यह सरकारी जांच में पाया गया है। प्रदेश का भविष्य चौपट है नौजवानों को सरकारी नौकरियां नहीं मिल रही है। सरकारी स्कूल बंद हो रहे है,अस्पतालों मे डॉक्टर नहीं है दवाईया नहीं है। नगर पालिकाओं में काम करने के लिए पैसा नहीं है भूमि पूजन हो रहा है। सडक़ खोद दी है,बड़े बड़े चेम्बर सडक़ पर निकाल दिये है अब सडक़ नहीं बन रही है। नर्मदानदी में कोरीघाट का नाला मिलता है, जिसे बनाने की घोषणा वर्षो से मुख्यमंत्री कर रहे है पर अब तक नहीं बना। तीन महीने पहले बुदनी में मेडिकल कॉलेज की घोषणा की और वह निर्माण कार्य सडक़ से दिखने लगा। हमारे यहां ठेकेदार नहीं मिलते है। हमारी धार्मिक नगरी नर्मदापुरम में सीएम ने शराब बैचने पर प्रतिबंध क्या लगाया कि घरों घर अवैध शराब बिकने लगी है। होशंगाबाद के लोग बताएं कि कौन सी गली ऐसी है जहां शराब नहीं बिक रही है। घर पहुंच रही शराब की सप्लाई हो रही है क्या नेताओं को इसके बारे में नहीं दिखता क्या प्रशासन को यह सब नहीं दिखता, यह सबको दिखता है। संरक्षण भारतीय जनता पार्टी की सरकार का है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता व पदाधिकारी मौजूद थें। इसी प्रकार भाजपा में रहे भगवती चौरे ने भी शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी और भाजपा से नर्मदापुरम विधानसभा के प्रत्यासी का नामांकन दाखिल किया है। जो तीसरे मोर्चे के रुप में बड़चड़कर अपना शक्ति प्रदर्शन के साथ नर्मदा नदी के सेठानी घाट पर पूजा करके अपने समर्थकों और कुर्मी समाज सहित हजारों सामाजिक बंधुओ के साथ नामांकन दाखिल किया गया। जिससे आज अंतिम दिन भी दोनो पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस प्रकार सबसे रोचक और घमासान से भरा रहेगा इस बार नर्मदापुरम विधानसभा का चुनाव। जिसमे त्रिकोणीय मुकाबले की हुंकार शहर में देखने को मिलेंगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जब नेताजी ने ठोंकी ताल…देखिऐ VISEO

जब नेताजी ने ठोंकी ताल...देखिऐ VISEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d