कटनी – विधानसभा निर्वाचन – 2023 के अंतर्गत जिले में मतदाताओं को मताधिकार के लिये जागरूक करने के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद के निर्देशन और जिला पंचायत सी.ई.ओ शिशिर गेमावत के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की महिलायें बडी संख्या में आगे आकर आंगनबाडी केन्द्रों में उत्साह और उमंग से मतदाताओं को जागरूक कर रही है।
जिले की चारों विधानसभाओं के ग्रामों में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को लेकर मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली एवं जागरूकता नारों के माध्यम से अपने मत के महत्व का एहसास दिलाया जाकर बिना किसी दबाव, प्रभाव से मुक्त मतदान के लिये प्रेरित किया जाकर आगामी 17 नवंबर को मतदान करने का संकल्प दिलाया जा रहा है।
Jansampark Madhya Pradesh


