कटनी – जिला प्रशासन द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न करानें के साथ ही मतदाता जागरूकता गतिवधियों के माध्यम से जिले के मतदान का प्रतिशत बढानें के प्रयास किये जा रहे है। इसी कडी में शुक्रवार को शासकीय महाविद्यालय बरही में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जाकर सी – विजिल एप से संबंधित जानकारी प्रदान करते हुए आगामी मतदान दिवस 17 नवंबर को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों को आदर्श आचरण संहिता और निर्वाचन सबंधी शिकायत सी- विजिल एप पर दर्ज करने हेतु आयोग द्वारा तैयार किये गये सी -विजिल एप को मोबाइल पर डाउन लोड करनें की प्रक्रिया एवं एप के माध्यम से कोई भी नागरिक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले की शिकायत फोटो एवं वीडियो सहित स्थल से ही करनें की जानकारी दी गई। इस दौरान एप पर शिकायत प्राप्त मिलते ही उसके निराकरण की अग्रिम प्रक्रिया के संबंध मे विस्तार से जानकारी दी गई।
Jansampark Madhya Pradesh


